फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic

अगली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देना हमारा दायित्व : संजय जून

Sun, 04 Aug 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
civic
उपायुक्त संजय जून ने हरियाली तीज के पावन पर्व पर गांव खुंगाई में पौधरोपण किया और ग्रामीणों के साथ तीज उत्सव मनाया। राजकीय स्कूल में आयोजित पौधरोपण व तीज उत्सव कार्यक्रम में ग्रामीण पूरे जोश व उत्साह के साथ भागीदार बने। उपायुक्त ने उपस्थित ग्रामीणों व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ों की कटाई और गिरते भूजल स्तर से पर्यावरण असंतुलन का खतरा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। पिछली पीढ़ियों ने हमारे लिए बेहतर कार्य किया, हरा-भरा वातावरण दिया, अब हमारा दायित्व बनता है कि अगली पीढ़ी को और ज्यादा सुंदर धरती बनाकर दें। धरा हरी-भरी हो, भूजल स्तर अच्छे लेवल पर पहुंचे, इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित करने होंगे और उनकी सुरक्षा की देखभाल की जिम्मेदारी भी अच्छी तरह से लेनी होगी। उपायुक्त ने कहा कि पौधे रोपित करने का यह अच्छा समय है। वातावरण में नमी है और बरसात होने पौधों की ग्रोथ अच्छी होती है।
विज्ञापन

स्कूूलों में लगाए जाएंगे 56 हजार पौधे
जिले को हरा भरा बनाने के लिए इस सीजन में एक लाख से ज्यादा पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है। 56 हजार पौधे स्कूली छात्रों के माध्यम से रोपित करवाएं जा रहे हैं, ताकि रोपित पौधों की देखभाल अच्छी तरह से हो सके। इसके अतिरिक्त जिला वन विभाग ने बहादुरगढ़, झज्जर, बादली एमपी माजरा, साल्हावास और मातनहेल में पौध की नर्सरी तैयार की हुई हैं। कोई भी पर्यावरण प्रेमी मात्र एक रुपये में पौधा खरीद कर अपनी इच्छानुसार उनको रोपित कर सकता है। उपायुक्त जून ने स्कूल के प्रांगण में जामुन का पौधा रोपित किया, उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास, एसडीएम बादली अश्विनी कुमार, एसडीएम बहादुरगढ़ तरुण पावरिया, एसडीएम झज्जर शिखा, डीडीपीओ हरिसिंह श्योराण, डीएचओ डॉ. आरएस अहलावत सहित तहसीलदार, बीडीपीओ व अन्य अधिकारियों ने हरियाली तीज के पावन पर्व पर पौधे रोपित किए। उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने स्कूल ग्रामीणों के साथ झूला भी झूला और तीज उत्सव मनाया। ग्रामीण महिलाओं ने तीज उत्सव के मंगल गीत गाए। हरियाली तीज उत्सव में पहुंचने पर गांव के सरपंच रामनिवास सहित अन्य ग्रामीणों ने पगड़ी बांधकर उपायुक्त संजय जून का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed