फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   civic issuse

आरटीए विभाग की मनमानी के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने किया हंगामा

Fri, 26 Jul 2019 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
civic issuse
आरटीए विभाग के अधिकारियों की मनमानी से परेशान शहर के ट्रांसपोर्टरों ने वीरवार को कार्यालय में विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि आरटीए विभाग के अधिकारी न केवल सड़क पर खराब हो जाने वाली गाड़ियों बल्कि सड़क के एक तरफ पार्क होने वाली गाड़ियों का भी चालान करते हैं। ट्रांसपोर्टरों ने कहा है कि यदि अधिकारी अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आते हैं तो वे हड़ताल करने के साथ-साथ प्रदर्शन भी करेंगे। उधर, आरटीए विभाग के अधिकारियों ने खुद पर लगे इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वे ओवरलोड वाहनों का चालान करते हैं। बालौर रोड स्थित आरटीए विभाग के कार्यालय के बाहर शहर के ट्रांसपोर्टरों ने अधिकारियों द्वारा वाणिज्यिक वाहनों के चालान किए जाने को लेकर रोष जाहिर किया। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि विभाग के अधिकारी बेवजह उनके वाहनों का चालान कर रहे हैं। अधिकारियों को चाहिए कि जो गाड़ी ओवरलोड हो, उसी का चालान किया जाए। जबकि वे सड़क पर एक साइड में पार्क हुई गाड़ी के अलावा सड़क पर खराब होने वाली गाड़ी का भी चालान कर रहे हैं। इससे ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। ट्रांसपोर्टरों ने आरटीए विभाग कार्यालय के बाहर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से अधिकारियों की मनमानी रोकने की मांग की।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर बोले, अधिकारी नहीं सुधरेंगे तो करेंगे हड़ताल
अधिकारियों की मनमानी से हम परेशान हो चुके हैं। यदि अधिकारी अपने इस रवैये से बाज नहीं आते हैं तो विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे और हड़ताल भी की जाएगी।
विज्ञापन

मुकेश सहरावत, ट्रांसपोर्टर।
आरटीए विभाग बेवजह परेशान कर रहा है। जबकि गाड़ियों को ओवर लोड नहीं चलाते, फिर भी वाहनों के चालान किए जाते हैं। चाहे गाड़ी का चालक किसी ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका और गाड़ी सड़क पर खड़ी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र, ट्रांसपोर्टर।
जब चालक गाड़ी को फ्यूल पंप पर डीजल भरवाने के लिए भी लाइन में लगे हों तो भी गाड़ियों के चालान किए जा रहे हैं। यदि ड्राइवर के पास चालान भरने के पैसे न हों तो गाड़ियों को इंपाउंड भी किया जा रहा है। ऐसे में आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहीं विभाग के अधिकारी अपनी पर्सनल नंबर की गाड़ी से कार्रवाई कर रहे हैं।

यतेंद्र, ट्रांसपोर्टर।
सड़क पर चलने वाली ओवर लोड गाड़ियों के चालान किए जाते हैं। यदि इस पर ट्रांसपोर्टरों को आपत्ति है तो वे गाड़ियों को ओवर लोड न चलाएं। सड़क पर पार्क हुई और खराब किसी भी गाड़ी के चालान नहीं किए गए हैं। विभाग के अधिकारियों पर जो आरोप उन लगाए जा रहे हैं, वे बेबुनियाद हैं।
तेज सिंह, असिस्टेंट सेक्रेटरी, आरटीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed