फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Children's names will have to be registered in place of baby's

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेबी के स्थान पर दर्ज कराना होगा बच्चों का नाम

Wed, 27 Dec 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 27 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Children's names will have to be registered in place of baby's
झज्जर। जिन लोगों ने परिवार पहचान पत्र में अपने बच्चों के नाम की जगह अब तक बेबी-1 और बेबी-2 लिखवाया है, अब उन्हें बेबी के स्थान पर बच्चों के नाम लिखवाकर पोर्टल पर अपलोड कराने होंगे। इसके लिए क्रीड (नागरिक संसाधन सूचना विभाग) की तरफ से सभी अभिभावकों से संपर्क साधकर उन्हें नाम ठीक कराने के लिए कहा जा रहा है। पहले आधार कार्ड में बच्चों के नाम ठीक होंगे। उसके बाद परिवार पहचान पत्र में आधार सत्यापन के बाद नाम बदले जा सकेंगे। हर जिले में एक हजार से लेकर 1500 के करीब ऐसे परिवार पहचान पत्र सामने आए हैं, जिनमें बच्चों के नाम की जगह बेबी-एक और बेबी-दो लिखा हुआ है।
विज्ञापन

यानि पहले आधार कार्ड में बेबी-1 और बेबी-2 की जगह उनके जन्म प्रमाण पत्र में लिखवाए गए नाम लिखवाने होंगे। आधार कार्ड में नाम अपडेट होने पर उसके बाद अभिभावकों को सीएससी पर जाकर परिवार पहचान पत्र में बच्चों के नाम अपडेट करने होंगे। उसके बाद पीपीपी प्रमाण-पत्रों पर हस्ताक्षर कर उसे अपलोड करना होगा, तभी यह पूरा माना जाएगा। हर जिले में एक हजार से लेकर 1500 के करीब ऐसे परिवार पहचान पत्र सामने आए हैं, जिनमें बच्चों के नाम की जगह बेबी-एक और बेबी-दो लिखा हुआ है।
विज्ञापन


बार-बार सूचना देने बाद भी नहीं करा रहे सुधार
क्रीड विभाग के कर्मचारियों के पास मुख्यालय द्वारा जोन इंचार्ज अनुसार लिस्ट भेजी गई है। जोन इंचार्ज द्वारा संबंधित अभिभावकों से फोन कर उन्हें बच्चों के आधार कार्ड और पीपीपी में सुधार करने के लिए कहा जा रहा है। बार-बार फोन करने के बाद भी अभिभावक ऐसा नहीं कर रहे हैं। इसके लिए क्रीड कर्मचारियों के लिए यह समस्या भी बन रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अभिभावक इसे गंभीरता से लें और ठीक करा लें अन्यथा बाद में नाम को लेकर उन्हें परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवार पहचान पत्र में अभिभावकों ने बच्चों के नाम की जगह बेबी-एक, बेबी-दो लिखवाए हुए हैं। उन्हें ठीक कराया जाना है। इसके लिए पहले बच्चों का आधार कार्ड अपडेट होगा और उसके बाद पीपीपी में बदलाव होगा। लोगों को चाहिए कि जल्द से जल्द इसे ठीक कराएं।
योगेश, जिला प्रबंधक, नागरिक संसाधन सूचना विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed