फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   child murduer, mother, jhajjar

मां ने ही सुला दिया था जिगर के टुकड़े को मौत की नींद

Fri, 29 Apr 2016 02:03 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Fri, 29 Apr 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
 गांव गोच्छी में चार दिन पहले बाथरूम में रखी टंकी में मिले नवजात के शव मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नवजात की मां ने ही अपने जिगर के ट़कडे को मौत की नींद सुला दिया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला कोमल ने बताया कि उसने ही अपने बेटे को मौते के घाट उतारा है।
विज्ञापन


क्योंकि उसके मायके वाले गरीब हैं और वे छठी की नेग देने में असमर्थ थे जिससे उसके परिवार वालों की गांव में बेज्जती होती इस कारण महिला ने बच्चों को ही खत्म कर दिया। हालांकि महिला बार-बार बयान बदल रही है दूसरी बार महिला ने पुलिस को बताया कि वह बच्चे को दूध पिला रही थी। अचानक दूध उसके नाक में चला गया जिससे बच्चें की मौत हो गई। इससे डरी महिला ने बच्चों को बाथरूम में रखी टंकी में डाल दिया था। पुलिस के वीरवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को महिला को अदालत में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि नवजात के मौत के बाद महिला के हावभाव को देखकर उन्हें शक हुआ। जिसके बाद पुलिस से इसकी शंका जताई। पुलिस ने पूछताछ किया तो महिला ने बड़ा खुलासा किया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने परिजनों के सामने भी अनना गुनाह कुबूल लिया है और उनसे माफ करने की बात कह रही है। गौरतलब है कि गांव गोच्छी में बीती 19 अप्रैल को नरेश के घर में लड़के का जन्म हुआ था और 24 अप्रैल बीती रात को लड़के की छठी का कार्यक्रम था और आस-पास मौहल्ले की महिलाएं व लोग घर पर कार्यक्रम में आए हुए थे और रात को 12 बजे कार्यक्रम हो जाने के बाद आस-पास के सभी महिलाएं व व्यक्ति अपने-अपने घर वापस लौट गए और परिवार भी सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 3 बजे जब बच्चा रोया तो मां ने बच्चे को दूध पिलाया और बाद में मां भी आराम से सो गई। बाद में सुबह जब परिवार उठा तो मां के पास सो रहा बच्चा गायब मिला तो परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने आस-पास की जगाहों पर बच्चे को तलाशना शुरू कर दिया, लेकिन करीब घटें भर तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा बाद में परिजनों ने घर के बाथरूम में रखी प्लास्टिक की टंकी का ढक्कन खोला तो उसमें बच्चा नजर आया।

गलती हो गई माफ कर दो
आरोपी महिला कोमल ने परिवार वालों के सामने अपनी गलती कबूल ली है। उसका कहना है कि उससे बड़ी गलती हो गई है जिसके लिए उसे माफ कर दिया जाए। उसे जेल जाने से बचा लिया जाए। इस पर कोमल के पति ने पुलिस से कहा कि वह उसे रखने के लिए तैयार है। हालांकि परिवार के लोग महिला को बचाने में लगे हैं।


 डीएनए टेस्ट काराया जाएगा
 बेरी थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने कहा कि महिला लगातार बयान बदल रही है। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। इसलिए वे नवजात के डीएनए टेस्ट कराएंगे। इसके बाद ही असलियत का पता चल पाएगा कि मामला क्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed