फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chief Minister Udandaste confiscated drugs from two shops

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दो दुकानों से बरामद कीं प्रतिबंधित दवाइयां

Fri, 26 Feb 2021 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Udandaste confiscated drugs from two shops
दवाइयों की दुकान पर छापा मारने पहुंची मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम। संवाद - फोटो : Jhjhar
मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने वीरवार को बेरी बस स्टैंड के नजदीक दो दवा की दुकानों पर छापा मारा। टीम को इन दोनों दुकानों पर प्रतिबंधित दवाइयां बेचे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर औषधि नियंत्रण अधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाकर छापा मारने की कार्रवाई की गई। टीम के छापा मारने की जानकारी मिलने के बाद दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने तो अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर बैठक कर टीम के लौटने का इंतजार करते नजर आए। टीम को दोनों दुकानों से प्रतिबंधित दवाइयां मिली हैं। टीम द्वारा आगे की कार्रवाई करते हुए दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित करने करने के लिए उच्च अधिकारियों से सिफारिश कर दी है।
विज्ञापन

छापा मारने के लिए गठित की गई टीम में शामिल जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप हुड्डा व एसआई जयभगवान, एसआई जगत सिंह मलिक, चतुर्थ श्रेणी सुरेंद दोपहर पौने एक बजे दोनों दवाइयों की दुकान पर पहुंचे और जांच शुरू की। करीब आधे घंटे चली कार्रवाई में दोनों दुकानों पर किसी प्रकार की कोई नशे की दवाई नहीं मिली, लेकिन ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत कुछ ऐसी दवाइयां मिली जो नियमानुसार बेची नहीं जा सकती हैं। इस पर टीम ने दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस को निलंबित करने के लिए वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी से सिफारिश की है।
विज्ञापन

बेरी में दो मेडिकल स्टोरों पर नशे की दवाइयां बिकने की शिकायत मिली थी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम के साथ छापा मारा था, जिसमें दुकानों पर कोई नशे के काम में आने वाली दवा नहीं मिली, पर लेकिन ड्रग एक्ट के तहत कुछ ऐसी दवाइयां मिली जो प्रतिबंधित हैं। दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस निलंबित करने के लिए वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहतक से सिफारिश की गई है। -जयभगवान, एसआई मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ बेरी में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा गया था। इस दौरान ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत कुछ ऐसी दवाइयां मिली हैं, जिन्हें बेचने पर प्रतिबंध लगा है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
संदीप हुड्डा, औषधि नियंत्रण अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed