फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chhath Mahaparva: Nirjala fast begins with Kharna, a flood of devotion will flow on the ghats today.

छठ महापर्व : खरना के साथ निर्जला उपवास शुरू, आज घाटों पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

Mon, 27 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 27 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Chhath Mahaparva: Nirjala fast begins with Kharna, a flood of devotion will flow on the ghats today.
फोटो 10- सोनीपत की सब्जी मंडी में छठ महापर्व के पूजन को लेकर पूजन सामग्री खरीदती महिलाएं। संवाद
सोनीपत। छठ महापर्व के दूसरे दिन जिले में श्रद्धालुओं ने खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। घर में महिलाओं ने खरना में रोटी व खीर का प्रसाद बनाया। उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद इसे घर व आस-पड़ोस के लोगों को वितरित भी किया। कई घरों में परिवार की महिलाओं ने मिलकर शाम को छठ मइया के गीत गाए।
विज्ञापन

पर्व के तीसरे दिन सोमवार को उपवास रखने वाले श्रद्धालु परिवार सहित संध्याकाल में विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। आज विभिन्न जगह तैयार किए गए घाटों पर श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करेंगे। खरना का मतलब शुद्धिकरण होता है, इसे लोहंडा भी कहा जाता है। इस दिन विशेष प्रसाद बनाने की परंपरा है।
विज्ञापन

महिलाओं व उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान कर साफ-सुथरे वस्त्र धारण किए। दिनभर व्रत रखा, शाम को मिट्टी के चूल्हे पर साठी के चावल व गुड़ की खीर बनाकर प्रसाद तैयार किया। सूर्य भगवान की पूजा के बाद उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, अन्य लोगों को भी बांटा गया। प्रसाद ग्रहण करने के साथ महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है कि खरना पूजा के बाद घर में देवी षष्ठी (छठी मइया) का आगमन हो जाता है।
आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगे अर्घ्य

सूर्य उपासना के पर्व छठ का उल्लास दो दिन चरम पर रहेगा। नदियों व तालाबों के किनारे छठ पूजा स्थलों पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। उपवास रखने वाले श्रद्धालु शाम को घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर संतान व परिवार की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। घाट पर मेले जैसा नजारा रहेगा। वहीं पुरुष सिर पर बांस से बनी टोकरी में पूजन सामग्री रखकर घाट पर पहुंचेंगे। परिवार सहित छठ मैया का पूजन करेंगे। मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सभी व्रत का पारण करेंगे।

छठ महापर्व की मान्यता
कार्तिक मास की षष्ठी को छठ पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि छठ पूजा के दौरान पूजी जाने वाली माता सूर्य भगवान की बहन हैं, इसलिए लोग सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया को प्रसन्न करते हैं। पुराणों में मां दुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी देवी को भी छठ माता का रूप माना गया है। छठ मैया को संतान देने वाली माता के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि छठ पर्व संतान के लिए मनाया जाता है। वह जोड़े, जिन्हें संतान प्राप्ति नहीं हुई, वह छठ का व्रत रखते हैं। लोग अपने बच्चों की सुख-शांति के लिए छठ मनाते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed