फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   checking on ultrasound centres

अल्ट्रासाउंड सेंटरों में की छानबीन

Sat, 27 Jun 2015 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़ Updated Sat, 27 Jun 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन

कन्या भ्रूणहत्या पर पूर्ण रूप से रोक लगाने व पीएनडीटी एक्ट का सख्ती से पालन करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इस सिलसिले में सभी अस्पतालों व अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों के नेतृत्व में रिकॉर्ड को खंगालने के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है। छापेमारी भी की जा रही है।

इसी कड़ी के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग से तीन वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम ने शहर के दो निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम में शामिल सामान्य अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक रणबीर खासा, डॉक्टर मधुर सेठी व झज्जर से एसएमओ कश्मीर दलाल ने विद्या केयर सेंटर व दिल्ली अस्पताल में जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


टीम ने दोनों जगहों पर अल्ट्रासाउंड मशीनों का रिकॉर्ड खंगाला। साथ में गर्भवती महिलाओं की जांच से संबंधित जानकारी भी एकत्रित की। यही नहीं उन्होंने अस्पतालों में आने वाले मरीजों को लेकर भी विवरण जुटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. रणबीर खासा ने बताया कि समय-समय पर विभाग की ओर से इस तरह का अभियान चलाया जाता है। यदि कोई क्लीनिक व अस्पताल संचालक पीएनडीटी को लेकर कोई खामियां बरतता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान दोनों जगहों पर रिकॉर्ड को लेकर गहन जांच की जा रही है। दिल्ली अस्पताल में जांच पड़ताल के दौरान अस्पताल के मुख्य प्रशासक एसपी सिंह समेत अल्ट्रासाउंड सेंटर के भी मौजूद रहे।

बेटी बचाओ को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। अल्ट्रासाउंड सेंटरों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की जांच के दौरान किसी तरह की कोई अनियमितताएं तो नहीं बरती जा रही है इसको लेकर विभाग के गुप्तचर व अन्य लोगों की मदद भी ली जा रही है।

यही अवैध रूप से चल रहे गर्भपात केंद्रों को लेकर भी सख्ती बढ़ाई गई है। यदि कोई सेंटर विभाग की ओर से अनाधिकृत मिला तो उनके संचालकों व यहां कार्य करने वाले स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed