{"_id":"67ddc0fa977c54f5b5093e8d","slug":"chairperson-and-councilors-met-dcp-and-acp-to-curb-incidents-of-theft-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113633-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डीसीपी व एसीपी से की चेयरपर्सन व पार्षदों ने मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डीसीपी व एसीपी से की चेयरपर्सन व पार्षदों ने मुलाकात
Sat, 22 Mar 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 61 : चेयरपर्सन सरोज राठी के साथ पार्षद एसीपी से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर बात
बहादुरगढ़। शहर में लगातार चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। कहीं कॉलोनी में चोरी की घटनाएं हो रही हैं तो कहीं पॉश इलाके सेक्टर-6 और 7 में वारदात हो रही हैं। इससे शहरवासी और दुकानदार भय के साये में जी रहे हैं। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वीरवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी व पार्षदों ने एसीपी से मुलाकात की।
राठी ने ने पुलिस अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि शहर के चौक चौराहों व मुख्य बाजारों में पुलिस की स्थाई तैनाती की जाए ताकि अपराधिक प्रवृत्ति के लोग लूटपाट की वारदात को अंजाम न दे पाएं। पूरे शहर में रात के समय पुलिस की नियमित गश्त कराई जाए। डीसीपी व एसीपी मुलाकात के दौरान चेयरपर्सन व पार्षदों को आश्वस्त करते हुए कहा कि चोरी की घटनाओं की वारदात का खुलासा जल्द हो जाएगा और चोरी की घटनाओं के आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
डीसीपी व एसीपी के साथ मुलाकात करने के समय चेयरपर्सन सरोज राठी के साथ पार्षद राजेश मकड़ौली, पार्षद अशोक शर्मा, पार्षद अश्वनी शर्मा, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद प्रतिनिधि पवन रोहिल्ला, चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी मौजूद रहे।