फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chabili's former Sarpanch shot dead in Gurujram, jhajjar news

छबीली के पूर्व सरपंच की गुरुग्राम में गोली मारकर हत्या

Sat, 11 Mar 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 11 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

छबीली गांव के पूर्व सरपंच को बृहस्पतिवार देर रात गुरुग्राम में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली चलने की सूचना पर सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व सरपंच भारत भूषण को अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करने वाले छबीली गांव के पूर्व सरपंच भारत भूषण को अज्ञात बदमाशों ने मार दी। हादसे के समय पूर्व सरपंच प्रथम तल पर स्थित अपने पॉपर्टी कार्यालय में अपने तीन अन्य साथियों के साथ टीवी देख रहा था। भारत भूषण को अज्ञात युवक बुलाने के लिए छत पर आया और उसे किसी से मिलवाने के बहाने नीचे ले गया। जहां पर जाते ही हमलावरों ने ताबड़तोड़ 6 राउंड दाग दिए। इस पर पूर्व सरपंच लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। गोली चलने की आवाज से छत पर बैठे तीनों लोग नीचे की तरफ भागे लेकिन तब तक हमलावर वहां से अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पूर्व सरपंच के साथियों के अनुसार वे हमलावरों को देख नहीं पाए कि वे किस वाहन में सवार होकर आए थे। वहीं पूर्व सरपंच के उक्त साथियों को पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व सरपंच को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खराब पड़े थे सीसीटीवी कैमरे
पूर्व सरपंच के प्रॉपर्टी डीलिंग कार्यालय पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हुए थे, जिसके चलते पुलिस को हमलावरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के कुछ सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास किया लेकिन वहां भी कैमरे खराब होने के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सरपंच ने काटी थी कालोनी
साढराणा की ढाणी के पास जिस गणपतिनगर में पूर्व सरपंच भारत भूषण ने कार्यालय बना रखा था, वह गणपतिनगर कालोनी पूर्व सरपंच ने ही काटी थी। इससे पुलिस मामले को पैसे के लेन-देन से जुड़ा हुआ देखकर चल रही है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने भी किसी से रंजिश नहीं होने की बात कहीं है, जिससे पुलिस पैसे के लेन-देन वाले एंगल से मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।

हत्या में नजदीकी का हाथ
पुलिस इस मामले में पूर्व सरपंच के किसी नजदीकी का ही हाथ मान रही है। पुलिस जांच के अनुसार पूर्व सरपंच जिस व्यक्ति के कहने पर नीचे गया था, वह कोई अंजान नहीं रहा होगा। अगर कोई अज्ञात व्यक्ति आकर पूर्व सरपंच को नीचे जाने के लिए बोलता तो वह ऐसे उसके कहने पर इस तरह से कार्यालय से बाहर नहीं जाता। इसलिए पुलिस पूर्व सरपंच के इर्द-गिर्द रहने वाले लोगों की ही कुंडली चेक कर रही है।

वर्जन
झज्जर जिले के छबीली गांव के पूर्व सरपंच भारत भूषण पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई। इससे उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामला पैसे के लेन-देन से जोड़ कर देखा जा रहा है।
- एएसआई जयप्रकाश, जांच अधिकारी, सेक्टर-10 थाना, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed