फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Central government adopting dictatorial attitude: Tej Bahadur

तानाशाही रवैया अपना रही है केंद्र सरकार : तेज बहादुर

Sat, 02 Jan 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Central government adopting dictatorial attitude: Tej Bahadur
ढांसा बार्डर पर किसानों के चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए शुक्रवार को पूर्व फौजी तेज बहादुर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ये आंदोलन सभी नागरिकों का है। अगर ये कानून लागू होते हैं तो देश की खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। लोगों को पहले अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़नी पड़ी थी, अब सरकार के खिलाफ लड़नी है। इस लड़ाई को हम एकजुटता के साथ ही जीत सकते हैं। सरकार मनमाने तरीके से कानून बनाकर बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम रही है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों की एकजुटता को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कामयाब नहीं होने देना है। किसानों के सामने सरकार के सभी हथकंडे विफल साबित होंगे, क्योंकि किसान अपने अधिकार के लिए सड़कों पर है।
उन्होंने कहा कि किसान किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि यह आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़ा मामला है।
गुलिया तीसा के प्रधान विनोद प्रधान ने कहा कि आज से नया साल शुरू हो गया। विश्व में लोग नए साल की बधाई दे रहे हैं, लेकिन पिछले एक में किसान आंदोलन के दौरान हमारे 30 से ज्यादा साथियों की जान जा चुकी है, इसलिए हमने तय किया है कि जीत के बाद ही नया साल मानाएंगे।
विज्ञापन

ये रहे भूख हड़ताल पर
भूख हड़ताल पर बैठने वालों में जगदीश कोट, रामकिशन बादली, माहसिंह दलाल बेरी, हंसराज दूबलधन, बाबा राजनाथ बादली, मनोज कटारिया खरहर, जय नारायण दूबलधन, जिलेसिंह बाघपुर, ओमप्रकाश बाघपुर, रणसिंह ढहराणा, रणबीर धहराना रहे शामिल रहे, जबकि रामफल सरपंच दूबलधन, एडवोकेट सतबीर गुलिया, राजेंद्र सोलंकी एडवोकेट, जसबीर गांव मातनहेल, उदय सिंह पूर्व सरपंच जहाज गढ़ श्री बलबीर सिंह चेयरमैन साबका पूर्व सैनिक यूनियन, चौधरी खजान सिंह, अमर सिंह पूर्व सरपंच बुपनियां ने किसानोें को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed