{"_id":"6158b06e8ebc3e8bb11c29ea","slug":"car-snatched-from-beri-on-the-strength-of-a-weapon-police-recovered-from-rohtak-in-unclaimed-condition-jhjhar-news-rtk6258580127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी से हथियार के बल पर छीनी कार लावारिस हालात में पुलिस ने रोहतक से की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी से हथियार के बल पर छीनी कार लावारिस हालात में पुलिस ने रोहतक से की बरामद
विज्ञापन
बेरी से हथियार के बल पर छीनी कार रोहतक से की बरामद
लावारिस हालात में पुलिस को मिली कार, वीरवार को जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पास छीनी थी कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बेरी। कलानौर मार्ग पर वीरवार रात को जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पास हथियार के बल पर दो युवकों से नकदी, मोबाइल व कार लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। कार चालक ने बेरी पुलिस थाने में पहुंच कर मामला दर्ज कराया था। वारदात के बाद पुलिस ने लावारिस हालत में रोहतक के पावर हाउस से कार को बरामद कर लिया है लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चला है।
गांव नौसवा जिला चरखी दादरी हाल भिवानी निवासी मोनू पुत्र श्रीभगवान गुरुग्राम में टैक्सी चलाने का काम करता है और वीरवार रात करीब नौ बजे अपने साथी भिवानी निवासी रोहित के साथ गुरुग्राम से भिवानी जा रहा था जब वह झज्जर बाईपास पर पहुंचा तो दो युवकों ने बेरी जाने के लिए लिफ्ट मांगी। उसने गाड़ी रोककर दोनों युवकों को पीछे की सीट पर बैठा लिया। जब कार चालक मोनू बेरी पहुंचने के बाद दोनों युवकों को उतरने के लिए कहा तो दोनों युवकों ने कहा कि थोड़ा आगे जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पास छोड़ देना। नहर के पास पहुंचने के बाद चालक ने कार से फिर दोबारा से युवकों को उतरने के लिए कहा तो एक युवक ने चालक मोनू के कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और मोनू के साथ रोहित के सिर पर कपड़ा डाल दिया और दोनों को गाड़ी से नीचे उतार कर गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गए थे।
वीरवार रात को बेरी कलानौर मार्ग पर जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पास हथियार के बल पर दो युवकों से नकदी, मोबाइल व कार लूट के मामले में कार को रोहतक के पावर हाउस से लावारिस हालत में बरामद कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो पाई है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। - सुंदरपाल, उपनिरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।