फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Car collided with two bikes, one dead, three injured

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार ने दो बाइकों में टक्कर मारी, एक की मौत, तीन घायल

Sat, 30 Nov 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Car collided with two bikes, one dead, three injured
बेरी।
विज्ञापन

झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर मदाना चौक के पास कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइकों पर सवार 4 व्यक्ति घायल हो गए। जिनमें एक की मौत हो गई।
घायलों को उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भर्ती करवाया गया था। पीजीआई में उपचार के दौरान छारा निवास रवींद्र पुत्र फूल सिंह की मौत हो गई व अनिल पुत्र भगवाना का पीजीआई में उपचार चल रहा है। इसके अलावा रविंद्र पुत्र भगत सिंह व राहुल पुत्र भूप सिंह को हादसे में मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव छारा निवासी राजकुमार ने बताया कि वह वीरवार को गांव निन्दाण में हलवाई का काम करने के लिए गए हुए थे। काम निपटा कर सभी अलग-अलग तीन बाइकों पर सवार होकर अपने गांव छारा आ रहे थे। तभी रोहतक नेशनल हाईवे पर मदाना चौक के पास पहुंचे तो कार चालक ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। एक बाइक पर रविंद्र व अनिल सवार था व दूसरी बाइक पर राहुल व रविंद्र सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक में टक्कर लगने के बाद कार चालक बाइक को दूर तक घसीटता हुआ लेकर गया। हादसे में घायलों को पीजीआई में भर्ती करवाया। इसमें रविंद्र पुत्र फूल सिंह की मौत हो गई जबकि अनिल का पीजीआई में इलाज चल रहा है। इसके अलावा राहुल व रविंद्र को मामूली चोट आई है।




मदाना चौक के पास कार चालक ने दो बाइकों में टक्कर मारने की सूचना मिली थी। अलग-अलग बाइकों पर 4 व्यक्ति सवार होकर अपने गांव छारा जा रहे थे। एक बाइक पर सवार रविंद्र व अनिल था। इसमें रविंद्र की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर राहुल व रविंद्र था, जिनको मामूली चोटें आई है। कार व बाइकों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई। मृतक के शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
मंजीत सिंह, जांच अधिकारी, डीघल चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed