फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Car caught fire near Rohad toll plaza, people narrowly escaped

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहद टोल प्लाजा के पास कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग

Fri, 04 Oct 2024 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 04 Oct 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Car caught fire near Rohad toll plaza, people narrowly escaped
-फोटो 55 : रोहद टोल प्लाजा के पास कार में लगी आग।
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे पर रोहद टोल प्लाजा के पास एक कार में वीरवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे कार जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि कार में लोग सकुशल बाहर निकल आएद्ध। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंचे ओर कुछ ही देर में आग पर काबू लिया। कार जल चुकी थी। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कार चालक प्रवेश ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों को इस्माईला गांव में स्थित ससुराल से दिल्ली के दिचाऊं कलां जा रहा था। वह फल लेने के लिए रोहद टोल प्लाजा के पास रुका था और जब उसने गाड़ी स्टार्ट की तो अचानक अंदर धुंआ और जलने की दुर्गंध आने लगी। इसके बाद परिवार के सदस्यों को गाड़ी से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार में सीएनजी किट लगी थी। इसके साथ ही कुछ पटाखे भी रखे हुए थे। इसकी वजह से आग ज्यादा भड़क गई। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि कार में आग कैसे लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed