{"_id":"666e0d4a208443eba00f8a64","slug":"car-caught-fire-due-to-collision-with-unknown-vehicle-driver-injured-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-107945-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में आग लगी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में आग लगी, चालक घायल
Sun, 16 Jun 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
बादली। जहांगीरपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी कार में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार चालक लघुशंका के लिए उतरकर गया था जिसके चलते कार चालक को हल्की चोटें आई। घायल चालक की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार झज्जर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात के समय वह झज्जर से दिल्ली के नजफगढ़ की ओर जा रहा था। बीच रास्ते जहांगीरपुर गांव के पास कार को सड़क किनारे खड़ी कर लघुशंका के लिए चला गया लेकिन इसी दौरान पीछे एक वाहन ने कार में टक्कर लगा दी। टक्कर लगने से कार खेत में जा गिरी। कार के गिरने से उसे चोटें आई जबकि कार में आग लग गई। राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।