फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Called the person of Gochhi village and asked for extortion of 50 lakhs

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोच्छी गांव के व्यक्ति को फोन कर मांगी 50 लाख की रंगदारी

Sun, 16 Jul 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 16 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Called the person of Gochhi village and asked for extortion of 50 lakhs
बेरी(झज्जर)। थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव गोच्छी में एक व्यक्ति से फोन पर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव गोच्छी निवासी जगत सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को उनके मोबाइल पर फोन पर मोहित भदानिया के नाम से फोन आया। फोन करने वाले युवक ने उन्हें एक सप्ताह में 50 लाख रुपये देने की हिदायत दी। रंगदारी की राशि न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। गोच्छी निवासी जगत सिंह निजी सिक्योरिटी का काम करते हैं। जगत से फिरौती मांगने व धमकी देने के बाद पुलिस की तरफ से सुरक्षा दे दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन:
गांव गोच्छी में निजी सिक्योरिटी का काम करने वाले व्यक्ति से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है। परिवार को पुलिस सुरक्षा भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रीतम सिंह, जांच अधिकारी, बेरी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed