फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Cab looted after stabbing driver with knives

Jhajjar-Bahadurgarh News: चालक पर चाकुओं से वार कर कैब लूटी

Wed, 07 Aug 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 07 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Cab looted after stabbing driver with knives
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से सांपला के लिए बुक की कैब को दो बदमाशों ने नयागांव बाईपास पर लूट लिया। लूट का विरोध करने पर आरोपियों ने चालक पर चाकुओं से वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया और मोबाइल व नकदी भी लूट ले गए। घायल ने जैसे-तैसे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में पुलिस ने उसके चाचा के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। वारदात शाकिब के साथ हुई है। शाकिब उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और एक कंपनी में कैब चलाता है। रविवार को रात के समय दो शातिरों ने बहादुरगढ़ इलाके से उसकी कैब सांपला के लिए बुक की। शाकिब उन्हें लेकर चल पड़ा। जब नयागांव बाईपास चौक पर पहुंचे तो उन्होंने बहाने से गाड़ी रुकवा ली और लूटपाट का प्रयास करने लगे। शाकिब ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकुओं से कई वार किए। मुंह, गर्दन व सिर आदि पर वार किए गए। उसका एक कान भी काट दिया गया। बुरी तरह से लहूलुहान करने के बाद बदमाशों ने उसके दो मोबाइल छीन लिए। जेब से 6500 रुपये निकाले तथा स्कैनर के जरिये 1800 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसके बाद जैसे-तैसे शाकिब ने एचएल सिटी चौकी पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शाकिब को अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत गंभीर है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए उसके चाचा सलामुदीन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उधर, वारदात के बाद से पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में भागदौड़ कर रही हैं। अभी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। पुलिस द्वारा जल्द वारदात सुलझाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed