फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   By carcass put the jam on National Highway, jhajjar news

नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

Sat, 25 Feb 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 25 Feb 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आसौदा गांव से 10 दिनों से लापता चार युवकों में से एक युवक मनोज का शव मिलने पर शुक्रवार शाम को गुस्साए ग्रामीणों ने दिल्ली-रोहतक हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगाने वाले ग्रामीणों ने तीन अन्य युवकों की तलाश की मांग की। जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी और थाना सदर एसएचओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों की तलाश किए जाने और आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने के आश्वासन पर जाम खोला। लापता युवकों में से एक का शव बृहस्पतिवार को जसौरखेड़ी नहर में मिला था। युवक के शव का रोहतक के पीजीआईएमएस में शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन और ग्रामीण शव को लेकर नेशनल हाइवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन


10 दिन से गायब चार युवकों में से एक का शव नहर में मिला
10 दिनों से आसौदा टोडराण गांव के चार युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए थे। इनमें से एक युवक का शव बृहस्पतिवार को जसौर खेड़ी गांव की नहर में मिला था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को युवकों की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। युवकों की तलाश की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने आसौदा चौकी के नजदीक नेशनल हाइवे जाम कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापता युवकों के मामले में ढिलाई बरतने का भी आरोप लगाया है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्षीय बताई गई है।
विज्ञापन


घर से ड्यूटी के लिए निकले थे युवक
यूं तो चारों युवक आसौदा टोडराण के निवासी हैं। लापता दो युवक दीपक और मनोज घर से ड्यूटी के लिए निकले थे लेकिन जब वे वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को काफी चिंता हुई। इसकी सूचना परिजनों ने थाना सदर पुलिस को दी थी। पुलिस ने लापता युवकों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने लापता युवकों को ढूंढने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। अगर पुलिस इस मामले में तलाशी अभियान चलाती तो युवक को मरने से बचा सकती थी। अब भी गांव के तीन अन्य युवक लापता हैं। इनमें दीपक, रवींद्र और प्रवीण शामिल हैं। ग्रामीणों नेे अब लापता अन्य तीन युवकों की जान को भी खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम खुलवाने के लिए पहुंचे डीएसपी और एसएचओ
युवकों की तलाश की मांग को लेकर आसौदा गांव के ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम को खुलवाने के लिए डीएसपी भगतराम और थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक ग्रामीण पुलिस से युवकों को ढूंढकर लाने और मनोज के आरोपियों को पकड़ने पर ही जाम खोलने पर अड़े रहे। डीएसपी भगतराम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मनोज के आरोपियों और तीनों लापता युवकों की तलाश जल्द की जाएगी। डीएसपी के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण संतुष्ट हुए और जाम खोला। डीएसपी का कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस की ओर से छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

जाम के दौरान लगी वाहनों की कतारें
आसौदा के ग्रामीणों की ओर से करीब एक घंटे तक नेशनल हाइवे पर जाम लगाया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो पाया और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। वाहन चालकों को इस जाम से काफी परेशानी हुई।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि इस मामले में लापता युवकों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कर ली गई थी। अब एफआईआर में तब्दीली के बाद मनोज की हत्या किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को मनोज के शव का पोस्टमार्टम रोहतक के पीजीआईएमएस में कराया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस की ओर से लापता युवकों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हेें ढूंढ लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed