फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bus service to Khatu Shyam have been extended for one month.

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक माह के लिए बढ़ाया खाटू श्याम जाने वाली रोडवेज बस का समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
bus service to Khatu Shyam have been extended for one month.
03jjrp10- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी खाटू श्याम जाने वाली रोडवेज बस। संवाद
झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा से खाटू श्याम के लिए संचालित की जा रही रोडवेज बस का समय एक माह के लिए बढ़ाया गया है। अब 28 फरवरी तक खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग झज्जर डिपो की तरफ से जिले के अलग-अलग रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज विभाग झज्जर डिपो की तरफ जुलाई माह में खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस का संचालन किया था। इसके बाद से निरंतर खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

खाटू श्याम के लिए चलाई जा रही रोडवेज विभाग झज्जर डिपो की रोडवेज बस रोहतक के सामान्य बस अड्डा से संचालित होती है। इसके बाद यह रोडवेज बस डीघल से होते हुए शहर के सामान्य बस अड्डा में पहुंचती है। वहीं बाद में माछरौली से रेवाड़ी होते हुए यह रोडवेज खाटू श्याम के लिए जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सात माह से चल रही खाटू श्याम जाने वाले इस रोडवेज बस में यात्रियों की संख्या अच्छी है जिसके चलते रोडवेज बस का समय एक माह के लिए बढ़ाया गया है। फरवरी में यात्रियों की संख्या के आधार पर खाटू श्याम के लिए बस चलाने पर रोडवेज विभाग की तरफ से विचार किया जाएगा।


वर्जन
रोडवेज विभाग झज्जर डिपो की तरफ से चलाई जा रही रोडवेज बस का समय आगामी एक माह के लिए बढ़ाया गया है। अब 28 फरवरी तक खाटू श्याम के लिए रोडवेज बस को चलाया जाएगा। इस दौरान यात्रियों की संख्या के आधार आगामी माह के लिए रोडवेज बस को बढ़ाया जा सकता है।
अशोक, सीआई, रोडवेज विभाग झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article