फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bulldozers were run on four illegal colonies spread over 40 acres.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 40 एकड़ में फैली चार अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers were run on four illegal colonies spread over 40 acres.
फोटो-58: बहादुरगढ़ में विकसित की जा रही अवैध कालोनी में बने निर्माण को तोड़ती जेसीबी। स्रोत विभाग
बहादुरगढ़। गांव ईशरहेड़ी और बालौर की राजस्व संपदा में मंगलवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) और एचएसवीपी की संयुक्त टीम ने करीब 40 एकड़ क्षेत्र में चार अनधिकृत कॉलोनियों पर कार्रवाई की। इस दौरान 87 डीपीसी, 12 निर्माणाधीन ढांचे, डीलर कार्यालय सहित करीब 300 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने बिना लाइसेंस विकसित की जा रही कॉलोनियों में चल रहे निर्माण कार्य को पूरी तरह रोकते हुए बुलडोजर से अवैध ढांचों को गिराया। जिला नगर योजनाकार अंजू जून ने बताया कि नियमों की अनदेखी कर कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं।
विज्ञापन

एसडीएम अभिनव सिवाच ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नागरिक अपनी मेहनत की कमाई से बिना लाइसेंस कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें। इससे लोगों को कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed