फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   build sir choturam

डेढ़ करोड़ की लागत से सर छोटूराम की 64 फुट ऊंची प्रतिमा बनेगी

Sun, 08 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/बहादुरगढ़ Updated Sun, 08 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
build sir choturam
जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा हुई। मुख्य तौर पर केंद्रीय ग्रामीण एवं विकास मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, सांसद धर्मबीर बाढड़ा, उचाना से विधायक प्रेमलता, बहादुरगढ़ विधायक नरेश कौशिक, पूर्व विधायक उदय सिंह दलाल सहित मंच व ट्रस्ट से जुड़े प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम न केवल किसान मसीहा थे बल्कि युवाओं के भी मार्गदर्शक रहे। उनके दर्शन व नीति से कुछ न कुछ नया सीखने की प्रेरणा भी मिलती है। किसानों में उनकी विशेष पहचान थी। उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए मंच व ट्रस्ट के सदस्य लगे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रोहतक में हुडा की जमीन पर छोटूराम रिसर्च एंड रूरल डेवलपमेंट के नाम से एक इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा। इसके लिए शुरुआत में साढ़े तीन एकड़ जमीन की मांग सरकार से की थी, मगर अब दो एकड़ में इसका निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं खासतौर पर ग्रामीण युवाओं को यदि लीडरशिप की ट्रेनिंग दी जाए तो  स्वच्छ राजनीति की शुरुआत भी होगी। इसी कारण इंस्टीट्यूट बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के लिए लौह संग्रह भी किया जा रहा है।
विज्ञापन




सांसद धर्मबीर बाढड़ा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए न केवल जिला स्तर पर बल्कि गांव स्तर तक जाना होगा। हमें संगठन से जुड़े लोगों का पूरा डाटा रखना होगा। यही नहीं किसी भी कार्यक्रम के लिए बुकलेट तैयार करनी होगी, साथ में डायरेक्टरी भी बनानी होगी ताकि जब भी कोई कार्यक्रम या दूसरे आयोजन हो तो तुरंत लोगों से संपर्क कर राह को आसान किया जा सके। छोटूराम विचार मंच के हरियाणा अध्यक्ष शंकर लाल सहरावत ने कहा कि वे दीनबंधु सर छोटूराम के दर्शनों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यही नहीं युवाओं को भी उनकी नीतियों व दर्शन से पूरी तरह से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर ट्रस्ट व मंच से जुड़े अनेक प्रदेश व जिला स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन करोड़ बेघर लोगों के बनवाएंगे घर : बीरेंद्र सिंह
 केंद्रीय ग्रामीण एवं विकास मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास को लेकर सरकार काफी संवेदनशील है। सरकार के स्पेशल अभियान के तहत एक सर्वे के आधार पर सूचीबद्ध किए करीब तीन करोड़ ऐसे परिवारों को जिनके सिर पर छत नहीं है उन्हें आशियाना उपलब्ध कराने के लिए कदम उठा रही है। इसमें किसी तरह बीपीएल व जातीय वर्ग का बंधन नहीं होगा बल्कि हर समुदाय व धर्म के लोग जो इसके पात्र होंगे उनके लिए सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। सेक्टर-6 में महेंद्र पहलवान के घर पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सरकार ने एक स्पेशल सर्वे कराया था, जिसमें दो करोड़ 95 लाख परिवार ऐसे मिले जिनके सिर पर छत नहीं है। ऐसे में सरकार ने सभी को आशियाना देने के लिए एक प्लान बनाया है। वर्ष 2022 तक सभी यह काम पूरा होने की पूरी उम्मीद है और सरकार इस पर गंभीरता से कार्य कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आवासीय योजना के तहत जहां पहले गरीब वर्ग के लोगों को 20 वर्ग मीटर का जो आशियाना देने का प्रावधान था उसमें बदलाव किया गया है और उसे अब बढ़ाकर 25 वर्ग मीटर किया है ताकि वह सही से अपने मकान में रहे और उसे रसोई व शौचालय की व्यवस्था भी अलग से मिल सके। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पहले जहां मकान बनाने पर 70 हजार रुपये मिलते थे अब उस राशि में बढ़ोतरी कर उसे डेढ़ लाख रुपये कर दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed