{"_id":"641f3fdd927d91f2d20a78e4","slug":"buckwheat-flour-can-worsen-health-be-careful-jhjhar-news-c-17-1-103848-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कुट्टू के आटे से बिगड़ सकती है तबीयत, बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कुट्टू के आटे से बिगड़ सकती है तबीयत, बरतें सावधानी
विज्ञापन
झज्जर। नवरात्र की आस्था पर एक बार फिर मिलावट भारी पड़ सकती है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामान्य अस्पताल में विशेष तैयारियां की गई हैं। आपातकालीन वार्ड में भाप की मशीन, आवश्यक दवा, ऑक्सीजन सिलिंडर व अन्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है।
चैत्र नवरात्र के पहले दिन ही प्रदेश के कई जिलों में श्रद्धालु कुट्टू का आटा खाकर अस्पताल पहुंच गए। लेकिन झज्जर जिले में अभी तक कोई भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है। विभाग की तरफ से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
सिविल सर्जन कार्यालय से सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने भी जिले में कुट्टू के आटे की सैंपलिग को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को आदेश दिए हैं। आदेश में कहा है कि नवरात्र पर उन दुकानदारों व व्यापारियों के यहां छापे की कार्रवाई करें जहां से बहुतायत मात्रा में कुट्टू का आटा सप्लाई होता है। उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा है कि पुराने कुट्टू के आटे को लोगों को न बेचें क्योंकि लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करना सही नही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई दुकानदार एक्सपायर तिथि के बाद भी सामान या फूड पैकेजिंग बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।