{"_id":"6860460af33575a39f09c49e","slug":"bsc-nursing-student-dies-after-being-hit-by-a-car-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-123351-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गाड़ी की चपेट में आने से बीएससी नर्सिंग के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गाड़ी की चपेट में आने से बीएससी नर्सिंग के छात्र की मौत
Sun, 29 Jun 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
28jjrp24- झज्जर। मृतक हेमंत यादव
झज्जर। कोसली रोड स्थित रेलवे फ्लाइओवर बीएससी नर्सिंग के छात्र की गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
रेवाड़ी के गांव लूला अहीर कृष्ण नगर निवासी 22 वर्षीय हेमंत यादव शनिवार को सुबह कोसली होते हुए अपने गांव जा रहा था। वह छुछकवास स्थित बीडीएम कॉलेज में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष का छात्र था। वह सुबह कॉलेज से मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। इस दौरान उसका दोस्त गांव लूला अहीर निवासी कुनाल भी अपनी मोटरसाइकिल पर था।
जब वह कोसली रोड पर पहुंचे तो एक गाड़ी चालक ने ओवरटेक करते हुए हेमंत की मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके के साथ फरार हो गया। टक्कर लगने के बाद हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस व हेमंत के परिजनों को सूचित किया गया। हेमंत के दोस्त कुनाल के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक पर लापरवाही गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक हेमंत अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह पिछले करीब एक माह से शहर के एक निजी अस्पताल में इंटर्नशिप भी कर रहा था
झज्जर कोसली मार्ग पर सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल चालक की गाड़ी की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के दोस्त कुनाल के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
- एएसआई पवन, जांच अधिकारी, थाना सदर झज्जर