फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Brother to pray for longevity

भाई की लंबी उम्र के लिए की दुआ

Sat, 14 Nov 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Brother to pray for longevity

भाई-बहन के अटूट प्रेम पर आधारित भैया दूज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनक ी दीर्घायु के लिए कामना व्यक्त की तो भाइयों ने उन्हें हर विपत्ति में साथ देने का वायदा कर उन्हें उपहार भी भेंट किए।

विज्ञापन


शुक्रवार को भैया दूज पर्व था। ऐसे में इसके साथ ही पांच त्यौहारों की लड़ी का भी समापन हो गया। इस पर्व को मनाने के लिए भाई-बहन में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


विवाहितें बहनों ने भाई के घर आकर जहां उनके माथे पर तिलक किया तो अविवाहित व छोटी बहनों ने भी अपने भाईयों को तिलक कर उनकी लंबी आयु व स्वस्थ जीवन की कामना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादीशुदा काफी बहनें तो एक दिन पहले ही पर्व को मनाने के लिए मायके आ गई थी। कई भाई जिनकी बहनें किन्हीं कारणों के चलते नहीं आ सकी तो वे स्वयं बहन के घर जाकर तिलक करवाने गये।

खूब बिके गोले, मिठाई
भैया दूज पर्व पर गोले व मिठाइयों की खूब बिक्री हुई। बहनों ने भाईयों को तिलक कर उन्हें गोले भेंट किए तो भाईयों ने उन्हें उपहार के तौर पर कई चीजें दी।

बहनों ने भाईयों को तिलक कर ही अन्न, जल लिया। मिष्ठान की व अन्य कई तरह की दुकानों पर खूब गहमा-गहमी रही। भैया दूज के चलते गोले का भाव 230 से लेकर 300 रुपये तक रहा।


गोलों की बिक्री की डिमांड को देखते हुए दुकानदारों ने पहले ही अधिक माल का स्टाक किया हुआ था। किरयाणा की दुकानों के अलावा बाहर व शहर की कई कालोनियों में जगह-जगह गोले-कूजे बिकते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed