फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Brick kilns, which had been closed for 8 months, reopened on March 1st.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पहली मार्च से शुरू ईंट-भट्ठे, 8 माह से थे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Brick kilns, which had been closed for 8 months, reopened on March 1st.
फोटो 71 : बादली क्षेत्र में भट्ठे पर कच्ची ईंट पथाई में जुटे श्रमिक। संवाद
बादली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नियमों का पालन करने वाले सभी ईंट भट्ठों को 1 मार्च से शुरू किया जाएगा। इसके लिए संचालकों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पिछले 8 माह से भट्ठे बंद हैं। भट्ठों पर 50 से 80 लाख कच्ची ईंट का स्टॉक तैयार किया हुआ है।
विज्ञापन

ईंधन और कच्ची ईंटों के साथ पकाई के लिए श्रमिकों का प्रबंध कर लिया गया है। एनजीटी की ओर से जारी आदेशों के तहत 1 मार्च से भट्ठे शुरू करने की गाइडलाइन है। इसी के चलते भट्ठों पर कच्ची ईंटों का पथाई कार्य जोरों पर चल रहा है। 1 मार्च को पकाई कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बादली क्षेत्र में करीब 220 ईंट भट्ठे हैं। भट्ठे संचालक नियमों की पालना करते हुए जिग-जैग भट्ठे चलाएंगे। ईंट-भट्ठों के संचालक मामन, अजय, बबलू और मनजीत ने बताया कि एनजीटी के नियमों की पालना की जा रही है और भविष्य में नियमों के अनुसार ईंट भट्ठों को चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंट के भाव में गिरावट की संभावना
भट्ठों के चलने से अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च माह की अंतिम पखवाड़े में ईंटों के भाव में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल ईंटों का भाव 5,500 से 5,800 रुपये प्रति एक हजार चल रहा है। मार्च के मध्य में पकाई का एक चरण पूरा हो जाएगा इसके बाद भाव कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article