फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bowed down in the temple and asked for a vow

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंदिर में माथा टेक मांगी मन्नत

Sat, 25 Mar 2023 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
bowed down in the temple and asked for a vow
बेरी। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन विश्व प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से पूजा करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। पूरे कस्बे में श्रद्धालुओं की चहल-पहल से चारों और धार्मिक माहौल बना रहा। सप्तमी व अष्टमी के दिनों भक्तों का यह सैलाब अपने चरम पर होता है। बेरी मंदिर की मान्यता इतनी अधिक है कि न केवल आस-पास के क्षेत्रों से ही नही बल्कि कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, दिल्ली आदि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां नवरात्र के पूरे नौ दिन बेरी में ही रहकर मां की पूजा-अर्चना करते है।
विज्ञापन

यहां मुख्य मेला सप्तमी और अष्टमी के दिन लगता है। दो स्थानों पर होती है पूजा मंदिरों की नगरी बेरी में माता भीमेश्वरी देवी के दो मंदिर स्थित हैं। जिनका वर्षों पुराना इतिहास एक-दूसरे से संबंधित है। संध्याकालीन स्तर में माता की पूजा-अर्चना कस्बे के अंदर स्थित मंदिर में होती है। सुबह प्रतिदिन शुभ मुहूर्त में माता की प्रतिमा को बस स्टैंड के पीछे बने मंदिर में लाया जाता है। इसके बाद पुजारी द्वारा नित्य यह क्रिया करने के बाद विधि विधान से माता की पूजा की जाती है। मंदिर के चारों ओर सड़क मार्ग पर वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद कर बैरिकेडिंग की जाती है और केवल पैदल रास्ता होता है।
विज्ञापन

तीसरे नवरात्र को मंदिर में बेरी एसडीएम रविंद्र मलिक मंदिर में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर मेला परिसर में खुद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं डीएसपी नरेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए अलग-अलग सिफ्टों में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में ठीक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। मेले में आने वाले हर वाहन की चेकिंग भी की जा रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर श्रद्धालु पर नजर रखी जा रही है। मंदिर में तैनात सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed