{"_id":"68578a80c7332cab4501bf8e","slug":"bodies-of-amit-and-vikas-of-azad-nagar-found-at-akehdi-madanpur-pump-house-in-jhajjar-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: अकेहडी मदनपुर पंप हाऊस पर मिले आजाद नगर के अमित व विकास के शव, 32 घंटे चला सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: अकेहडी मदनपुर पंप हाऊस पर मिले आजाद नगर के अमित व विकास के शव, 32 घंटे चला सर्च अभियान
Sun, 22 Jun 2025 10:15 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास (झज्जर)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास (झज्जर)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:15 AM IST
सार
ग्रामीणों का कहना है कि आजाद नगर निवासी अमित पुत्र रमेश कुमार चार भाई बहन हैं। वे दो भाई और दो बहन हैं। दोनों बहन शादीशुदा हैं। अमित भी शादीशुदा है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
मातनहेल में स्थित जवाहर लाल नेहरू कैनाल में शुक्रवार शाम के समय आजाद नगर निवासी 32 वर्षीय अमित और 28 वर्षीय विकास खापड़वास तैरना आते हुए भी तेज बहाव में बह गए और डूबने से दोनों की मौत हो गई। साल्हावास क्षेत्र के अकेहडी मदनपुर पंप हाऊस पर एक शव 32 घंटे बाद शनिवार रात 12:30 बजे मिला तो वही दूसरे युवक का शव 38 घंटे बाद रविवार सुबह 6:30 बजे अकेहडी मदनपुर पंप हाऊस पर मिला है।
विज्ञापन
अकेहडी मदनपुर पंप हाऊस के कर्मचारियों से सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों व ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर में भिजवाया। मौके पर ही एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल टीम ने जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए हैं। दूसरी तरफ शवों के मिलने के बाद गांव में सुबह से ही सन्नाटा सा पसरा रहा। अमित और विकास दोनों चचेरे भाई हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि आजाद नगर निवासी अमित पुत्र रमेश कुमार चार भाई बहन हैं। वे दो भाई और दो बहन हैं। दोनों बहन शादीशुदा हैं। अमित भी शादीशुदा है। अमित का करीब ग्यारह महीने का बेटा है। अमित के माता-पिता का काफी समय पूर्व निधन हो चुका है। वहीं विकास पुत्र चमन लाल भी तीन भाई बहन हैं। इनमें दो भाई और एक बहन शामिल हैं। विकास की बहन शादीशुदा है। विकास की एक छह महीने की बेटी है। विकास के पिता का भी निधन हो चुका है। परिवार में बड़े होने के कारण विकास ही परिवार का पालन पोषण चलाते थे।
विज्ञापन
शनिवार को दस घंटे चला सर्च अभियान
दोनों युवकों की तलाश के लिए जेएनएल नहर में शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम 7 बजे तक 10 घंटे सर्च अभियान चलाया गया लेकिन देर रात तक कोई सफलता हासिल नहीं हो पाई। रविवार को सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया जाना था लेकिन दोनों युवकों के शव अकेहडी मदनपुर पंप हाऊस पर मिलने के बाद सर्च अभियान चलाने की जरूरत नही पडी। शनिवार को तहसीलदार जयवीर व थाना प्रभारी हरेश कुमार एवं स्पेशल टास्क फोर्स ने भी घटना स्थल का दौरा किया था और एसडीआरएफ हरियाणा के भोंडसी से गोताखोर बुलाए गए।राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल भोंडसी के गोताखोरों ने 10 घंटे तक सर्च अभियान में अलग अलग तकनीक अपनाते हुए अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं कर पाएं थे।
नहर पर मिला था युवकों का सामान
दोनों ही युवक लकड़ी का काम करते थे। दोनों युवक शुक्रवार को दुकान पर नहाने की बात कहकर गए थे। दोनों को तैरना आता था। जब युवक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने दुकानदार से संपर्क किया, दुकानदार ने बताया कि दुकान पर यह कह कर गए थे कि नहर पर नहाने के लिए जा रहे हैं। परिजनों व दुकानदार ने जब नहर पर जाकर देखा तो पता चला कि दोनों जेएलएन नहर में नहाने उतरे थे, दोनों युवकों की चप्पल, पर्स, बाइक नहर की पटरी पर मिले थे।