{"_id":"691792acaa488dedbb079aaf","slug":"bjp-workers-took-out-a-victory-procession-to-mark-ndas-victory-in-bihar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118894-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस
विज्ञापन
-फोटो 51 : शहर में विजयी जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत के बाद पूरे इलाके में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से विजय जुलूस निकला गया। रुझानों से जीत के संकेत मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटने शुरू कर दिए थे। जुलूस में ढोल-नगाड़ों की गूंज और मोदी-मोदी के नारे सुनाई दिए।
यह जुलूस मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक और भाजपा नेता व विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक के बेटे नकुल कौशिक के नेतृत्व में निकाला गया। विनोद कौशिक व वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने कहा कि यह जीत भाजपा की ठोस नीतियों और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का परिणाम है।
नकुल कौशिक ने कहा कि पार्टी का संगठन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार मजबूत हुआ है और बिहार में विकास की रफ्तार ने जनता के विश्वास और भी पक्का किया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने इस बार भी बदलाव को नहीं बल्कि विकास को वोट दिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा नेता शेखर कौशिक, रमेश राठी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी, पूर्व पार्षद हरिमोहन धाकरे, अटल मंडल अध्यक्ष पंकज गर्ग अन्य मौजूद रहे।