फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike rider injured in car collision died

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार की टक्कर से घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम

Thu, 10 Aug 2023 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured in car collision died
बहादुरगढ़। थाना बादली क्षेत्र के अंतर्गत जहांगीरपुर गांव में तीन दिन पहले एक कार की टक्कर से घायल हुए मोटरसाइकिल चालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बिजेंद्र कुमार निवासी जहांगीरपुर ने बताया है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। गत 6 अगस्त को वह पैदल-पैदल गांव के मेन स्टैंड पर घर का सामान लेने के लिए जा रहा था। उसी समय एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जब उसने नजदीक जाकर देखा तो वह मोटरसाइकिल उसके भाई सन्नी की थी और सन्नी टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिर गया। सन्नी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर झज्जर सब्जी मंडी से अपने घर की तरफ आ रहा था। घायल अवस्था में उसे तुरंत रोहतक के निजी अस्पताल में ले गए। जहां से उसे फिर पीजीआईएमएस में ले जाया गया। कई दिनों तक उसका इलाज चलता रहा। बुधवार को सन्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। बिजेंद्र का आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही से मोटरसाइकिल में टक्कर मारी और इस घटना में सन्नी को गंभीर चोटें आई। इससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed