फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike rider dies due to bus collision, fellow injured

निजी बस व बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Sat, 02 Jul 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to bus collision, fellow injured
झज्जर। रोहतक रोड पर बस स्टैंड के सामने एक निजी बस और बाइक की भिडंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल अवस्था में राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुआ खेड़ा गांव निवासी हरिओम अपने एक अन्य साथी के साथ बस स्टैंड पर शुक्रवार की शाम को बाइक से फल लेने के लिए आया था। हरिओम गांव शेरिया में टाइल लगाने का कार्य करता है। जब वे सामान्य बस स्टैंड के पास पहुंचे तो बाइक की एक निजी बस के बीच टक्कर हो गई। टक्कर में हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ दूसरा युवक घायल हो गया। मामले की सूचना मिलते ही शहर पुलिस थाना प्रभारी शेर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को सामान्य अस्पताल भिजवाया है। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि बस चालक मौका पाकर फरार हो गया है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतक के जिले आर घायल का नाम पता नहीं चल सका है। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले कागजात से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed