फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike rider dies after being crushed by a canter

Jhajjar-Bahadurgarh News: कैंटर से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Fri, 23 Feb 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 23 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by a canter
बहादुरगढ़। नाहरा-नाहरी रोड पर वीरवार सुबह फ्लाईओवर के नजदीक कैंटर की साइड लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया। इसके बाद कैंटर के टायरों के नीचे दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही लाइनपार थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को वारिसों को सौंप दिया। आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान नेताजी नगर निवासी 52 वर्षीय चंद्रभान के रूप में हुई। वह प्राइवेट बस चलाते थे। रोजाना की तरह वह वीरवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे अपनी बाइक से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। जब वह नाहरा-नाहरी रोड पर फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो उनकी गली की तरफ से आ रहे कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इससे उसका हेलमेट भी टूट गया। इसी दौरान कैंटर चालक ने कुछ देखा नहीं और चंद्रभान के सिर के ऊपर से पिछला टायर उतर गया। टायर से कुचले जाने से चंद्रभान की मौत हो गई। वहां से गुजर रहे चंद्रभान के भाई संजय और उसके भतीजे कमल ने इस घटना को देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे। इसी दौरान चालक कैंटर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना लाइनपार थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कैंटर को जब्त कर लिया तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed