फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bhimeshwari Devi temple echoed with cheers

Jhajjar-Bahadurgarh News: जयकारों से गूंजा भीमेश्वरी देवी मंदिर

Fri, 04 Oct 2024 05:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 04 Oct 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Bhimeshwari Devi temple echoed with cheers
बेरी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां भीमेश्वरी देवी के दरबार में श्रद्धालु उमड़ पड़े। सुबह से श्रद्धालुओं की मंदिर मे कतार लग गई थी। दरबार को फूलों से सजाया गया। मंगला आरती की गई। उसके बाद मां के दर्शन भक्तों लिए खोल दिए।
विज्ञापन

दोपहर बाद मां को अंदर वाले भवन में लाया गया। जहां मां को भोग लगाया। उसके बाद अंदर वाले दरबार में मां के भक्तों के लिए दर्शन खोल दिए। भीमेश्वरी देवी का संसार में अकेला मंदिर हैं, जहां पर मां की प्रतिमा तो एक है, लेकिन मां के मंदिर दो हैं। मां का बारी-बारी से दोनों मंदिरों में जाना होता है।
विज्ञापन

मां भीमेश्वरी देवी को सुबह बाहर वाले मंदिर में सुबह साढ़े चार बजे लाया जाता है, वहीं दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद मां की प्रतिमा को पुजारी गोद में उठाकर शहर के अंदर वाले मंदिर में लेकर जाता है। बाद में मां रातभर अंदर वाले मंदिर में आराम करती हैं। मेले के पहले दिन जमकर भीड़ हुई। मां के दरबार में नवरात्रों के समय दूसरे राज्यों से भी लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने बताया कि देवी को सुबह साढ़े 4 बजे बाहर वाले मंदिर में लाया गया, जहां मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। बेरी एसडीएम रविंद्र मलिक ने माता की आरती में शामिल हुए। मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

वर्जन



मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर बेरी के भागलपुरी चौक पर नाका लगाया गया है। वहीं दुजाना चौक, शिव चौक पर पुलिस ने नाका लगा रखा है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा अलग-अलग शिफ्टों में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई हुई है। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए है कि श्रद्धालुओं से व्यवहार ठीक से करें।-सतवीर सिंह, शहर चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed