{"_id":"66f0c06a4ae490bf9a0daf9a","slug":"bhagwat-katha-begins-with-kalash-yatra-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1002-113989-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ
Mon, 23 Sep 2024 06:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
22jjrp16- बेरी। शहर में निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल होती महिलाएं। स्त्रोत- आयोजक
बेरी। मंदिरों की नगरी में रविवार को कलश यात्रा के साथ कस्बे की पुरानी गोशाला में भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में 851 महिलाओं ने हिस्सा लिया। गोशाला के उपप्रधान राजीव मित्तल ने बताया कि गोशाला की और से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाया गया है। भागवत कथा शुरू होने से पहले कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा माता भीमेश्वरी देवी मंदिर से शुरू होकर बजारी मोहल्ला, मेन बाजार से शिव चौक होते हुए गोशाला पहुंची। भागवत कथा में जयराम आश्रम से कथा वाचक अजय सती ने कथा सुनाई। कथा में श्री 108 ब्रह्मचारी जयराम संस्थाओं के प्रधान ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे। कथा के दौरान कादयान खाप के प्रधान देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान, जगदीश मित्तल, राजेंद्र गर्ग, माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ, दिनेश शर्मा, संजय सिंगला, शिव शंकर मिश्रा, एसएन कौशिक, जितेंद्र, प्रवीन जागड़ा, धीर सिंह कादयान, श्याम सुंदर, तरूण मित्तल, नितिन बंसल मौजूद रहे।