फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Better policies should be made to teach life skills to the disabled: Dr. Pokhriyal

दिव्यांगों के जीवन को कौशल सिखाने की बेहतर नीतियां बनें : डॉ. पोखरियाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Better policies should be made to teach life skills to the disabled: Dr. Pokhriyal
05जेएनडी08 : आरसीआई के तीन दिवसीय सीआरई के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए - फोटो : शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास लगा जाम।
जींद। भिवानी रोड स्थित दर्पण रिहेबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर में बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों के पारिवारिक मुद्दे विषयक तीन दिवसीय जोनल लेवल सतत् पुर्नवास शिक्षा कार्यक्रम का समापन हुआ। मुख्यातिथि डॉ. सिद्धार्थ पोखरियाल ने कहा कि दिव्यांगों के जीवन को कौशल सिखाने की बेहतर नीतियां बननी चाहिए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में दिव्यांग के जीवन के वयस्कता संबंधित पारिवारिक और सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। इसमें कई प्रदेशों से प्रतिभागी शामिल हुए। संस्थान निदेशक डॉ. आशुतोष ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। पोखरियाल ने कहा कि बौद्धिक अक्षमता वाले लोगों के सामने दैनिक जीवन में चुनौतियां हैं। उनको अपनी स्थिति की प्रकृति के कारण सामाजिक अलगाव का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

संवाद करने, सामाजिक संकेतों को समझने और संबंध बनाने में कठिनाई के कारण सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी सीमित हो सकती है। कई वयस्क अपने साथियों और समुदाय से अलग महसूस कर सकते हैं। इसके लिए हमें परिवार और दिव्यांग को विशेष मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दर्पण सोसाइटी के सदस्य डॉ. राजेश्वर, अर्चना, डॉ. आशुतोष, कोऑर्डिनेटर अमित, सहायक प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र सिंह, लेक्चरर दीप्ति, मीनू शर्मा, रीतू, मुख्तियार सिंह, वरुण गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed