फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Berry farmer runs tractor on wheat crop standing on one and a half acres in protest against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में बेरी के किसान ने डेढ़ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल पर चलाया ट्रैक्टर

Wed, 24 Feb 2021 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Berry farmer runs tractor on wheat crop standing on one and a half acres in protest against agricultural laws
फसल की जुताई करता किसान। संवाद - फोटो : Jhjhar
कृषि कानूनों के विरोध में बेरी के पाना हिंदयाण के किसान व पूर्व पार्षद प्रविंद्र कादयान ने अपनी डेढ़ एकड़ खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर-हैरो से जुताई कर दी। जैसे ही किसानों को पता चला तो किसान खेत में पहुंचे और किसान प्रविंद्र किसान को समझाया, लेकिन किसान प्रविंद्र बोला आंदोलनकारी किसानों की हालत देखकर दुखी हूं। बीते दिनों किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा मंच के माध्यम से तीनों कृषि कानूनों को केंद्र सरकार की ओर से वापस न लेने की सूरत में किसान अपनी फसल को आग लगा देने की बात कही थी। पूर्व पार्षद प्रविंद्र कादयान ने बताया कि देश का अधिकतम किसान तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में कई दिनों से कड़कड़ाती ठंड में डटे हुए हैं। लेकिन सरकार न तो किसानों से सच्ची नीयत से बात कर रही है और न ही इन कृषि कानूनों को वापिस ले रही है। इन कानूनों को लागू होने से हमारे जैसे किसान अपनी जमीन व फसल के होते हुए किरायेदार बन जाएंगे और हमारी फसलें कौड़ियों के भाव बिकेंगी। इससे अच्छा तो आज ही अपनी फसलों को नष्ट कर दिया जाए। ताकि कल बड़े-बड़े उद्यमी हमारी फसल पर डाका न डाल सकें।
विज्ञापन

10-12 एकड़ में लगा की है गेहूं की खेती
पूर्व पार्षद प्रविंद्र कादयान ने 10-12 एकड़ में गेहूं की फसल लगा रखी है, जब खेत में ट्रैक्टर चला रहा था तो जैसे किसान को पता चला तो खेत में पहुंचे नही तो प्रविंद्र सारी फसल को नष्ट कर देता। किसानों के समझाने के बाद प्रविंद्र माना और बाकी फसल पर ट्रैैक्टर चलाने से रोक दिया।
विज्ञापन

यह मामला उनके संज्ञान में नही आया है। फसल जुताई करना कोई समस्या का हल नही हैं। मेहनत से फसल तैयार होती है। उसे बर्बाद न करें। सभी को आंदोलन करने का अधिकार है। उनकी किसानों से अपील है कि ऐसा कदम न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार, नायब तहसीलदार, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed