फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Before the Kanyadaan ceremony, a procession was taken out for Tulsi Vivah.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कन्यादान रस्म से पूर्व तुलसी विवाह को लेकर बारात निकाली गई

Mon, 03 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 03 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Before the Kanyadaan ceremony, a procession was taken out for Tulsi Vivah.
02jjrp03- श्री दुर्गा भवन मंदिर के प्रांगण में सामूहिक तुलसी विवाह कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धाल
झज्जर। श्री दुर्गा भवन मंदिर के प्रांगण में कार्तिक मास शुक्ल पक्ष एकादशी को सामूहिक तुलसी विवाह बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लेते हुए धूमधाम से विवाह मनाया। तुलसी शालिग्राम विवाह के मौके पर श्री दुर्गा मंदिर परिसर और मेन गली को लाइटों से सजाया गया। मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे का शालिग्राम से समारोह सनातन धर्म के अनुसार विवाह कराया जाता है।
विज्ञापन

शालिग्राम को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। तुलसी विवाह को लोग उसी प्रकार कराते हैं। जैसे आम लोगों के विवाह होते हैं। तुलसी विवाह को कन्यादान के बराबर माना जाता हैं।
विज्ञापन

श्री दुर्गा मंदिर सेवा समिति के प्रधान इंद्र जुनेजा ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में अमित तनेजा परिवार ने कन्या दान की रस्म निभाई। कन्या दान रस्म से पूर्व तुलसी विवाह को लेकर बारात निकाली गई और पंडित मनमोहन मीनू शर्मा ने पूरे विधिपूर्वक तुलसी विवाह संपन्न कराया। मीनू शर्मा ने कहा कि शास्त्रों में तुलसी विवाह का आयोजन करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के शालीग्राम स्वरूप के साथ तुलसी का विवाह करने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के उमेश नंदवानी ने कहा कि सभी लोगों ने जिस तरह से मिल-जुलकर सामूहिक तुलसी विवाह समारोह में भाग लिया है वह सराहनीय है। इस उपलक्ष्य में विवाह शोभायात्रा निकली गई, जो मंदिर से शुरू होकर श्री गोपाल मंदिर, डायमंड चौक से होते हुए श्री दुर्गा भवन मंदिर पहुंची।

वर पक्ष की ओर से रवि शर्मा व वधू पक्ष की ओर से अमित तनेजा परिवार ने रस्म निभाई। तुलसी विवाह समारोह का आमंत्रित श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन में नाच गाकर खूब आनंद लिया। आरती के बाद भगवान का भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप सभी को भोजन कराया गया। विवाह रस्म अदायगी के उपरांत माता तुलसी की डोली जाने से विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान भंंडारे का आयोजन किया गया।

02jjrp03- श्री दुर्गा भवन मंदिर के प्रांगण में सामूहिक तुलसी विवाह कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धाल

02jjrp03- श्री दुर्गा भवन मंदिर के प्रांगण में सामूहिक तुलसी विवाह कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed