फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bar Association Kalanwali’s decision regarding allegations of mistreatment of an advocate in Sirsa

सिरसा: एडवोकेट के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर बार एसोसिएशन कालांवाली का फैसला, आज रहा ‘नो वर्क’

Wed, 16 Sep 2026 01:15 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 16 Sep 2026 01:15 PM IST
सार

अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने मामले में संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसी मामले को लेकर बार एसोसिएशन कालांवाली ने आज बार में ‘नो वर्क’ रखने का निर्णय लिया है। मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

विज्ञापन
Bar Association Kalanwali’s decision regarding allegations of mistreatment of an advocate in Sirsa
बार एसोसिएशन कालांवाली - फोटो : संवाद

विस्तार

कालांवाली में पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर बार एसोसिएशन कालांवाली ने आज ‘नो वर्क’ रखने का निर्णय लिया है। वहीं, बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता कुलदीप सिंह की ओर से पुलिस अधीक्षक जिला डबवाली को दी गई शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतियां आईजी हिसार, डीजीपी हरियाणा और गृह मंत्री हरियाणा को भी भेजी गई हैं।

विज्ञापन


अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अपने गांव जगमालवाली से कालांवाली उपमंडल न्यायालय आ रहे थे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव जगमालवाली के वाटर वर्क्स के पास डायल 112 गाड़ी के स्टाफ जगदेव सिंह, बलजीत सिंह व शंकर लाल ने उन्हें कथित तौर पर अनाधिकृत रूप से रोककर तलाशी ली और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी गाड़ी की तलाशी लेने के साथ मोबाइल फोन में भी तलाशी ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से इसका कारण पूछा तो उन्हें कथित रूप से अपमानित किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि डायल 112 वाहन को अपने निर्धारित पेट्रोलिंग कार्य के बजाय राहगीरों को रोकने के लिए इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने मामले में संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसी मामले को लेकर बार एसोसिएशन कालांवाली ने आज बार में ‘नो वर्क’ रखने का निर्णय लिया है। मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed