फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ban on heavy vehicles in markets, DJ will not play after 10 pm

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजारों में भारी वाहनों पर रोक, 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे

Wed, 01 Nov 2023 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 01 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Ban on heavy vehicles in markets, DJ will not play after 10 pm
झज्जर। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। बाजारों में भीड बढ़ने के कारण पुलिस प्रशासन ने शहर के बाजारों में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोेक लगा दी है। केवल दो पहिया वाहनों को ही बाजार में जाने दिया जाएगा। कार या बड़े वाहन अंदर नहीं जाने दिए जाएंगे। कार को बाजारों से बाहर ही पार्क करके पैदल बाजार जाना होगा।
विज्ञापन

बुधवार को करवा चौथ है। उसके बाद अहोई पूजन, धनतेरस दिवाली और भैया दूज है। इस कारण बाजारों में ग्राहकों की जबर्दस्त भीड़ है जो 15 नवंबर तक रहने की उम्मीद है। लोग अपनी कार से खरीदारी करने आ रहे हैं। इसके अलावा टेंपों आदि भी बाजार में आ रहे हैं इस कारण बाजार में जाम के हालात बनने लगे हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका भी है लिहाजा पुलिस प्रशासन ने ये निर्णय लिया है।शहर के बाजारों में चार पहिया वाहनों की एंट्री पर बैन कर दिया है। पुलिस की तरफ से सिलानी गेट, आंबेडकर चौक और दिल्ली गेट पर बेरीकेडि्ंग कर दी गई है।अब केवल दुपहिया वाहन ही अंदर जा सकेंगे। बाजार के आसपास रहते हैं, उनको चार पहिया वाहन लाने की अनुमति होगी बाकी खरीददारी करने वालों को चार पहिया वाहन के साथ अंदर नहीं आने दिया जाएगा। पुलिस के इस कदम से व्यापारियों को राहत मिली है और व्यापारियों ने भी इसका स्वागत किया है। व्यापारी खुद भी कई दिनों से बाजार में जाम की समस्या से निजात के लिए इस कदम को उठाने की मांग कर रहे थे।इसके अलावा शहर में अब 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा। इसका पालन डीजे संचालक और बैंकेट संचालकों को करना होगा। पिछले कई दिनों से दुकानदारों को बाजार में डीजे बजने के चलते परेशानी हो रही थी। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों की बैठक लेकर उनको निर्देश दिए कि जिले में दस बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा। इसकी पालना करवाने के लिए बुधवार को शहर थाना प्रभारी जयभगवान ने डीजे संचालकों की बैठक ली और उनको निर्देश दिए।
विज्ञापन


यहां पार्क करने होंगे वाहन
यदि लोग अपनी कार आदि से आए हैं तो उन्हें अपनी कार आंबेडकर चौक, सिलानी गेट बाजार से दूर खडे़ करने होंगे। यहां पर वाहन पार्क करने के बाद परिवार के सदस्यों को पैदल ही बाजार में खरीदारी के लिए जाना होगा। हालांकि शहर में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने से वाहन पार्क करने में समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारियों ने पालिका बाजार से खुद हटाया सामान
शहर के पालिका बाजार के व्यापारियों ने एक अच्छी पहल भी की है। पालिका बाजार के दुकानदारों ने अपना सामान नाली के ऊपर तक रखने का फैसला किया है। पहले यहां भी दस फीट तक अतिक्रमण था, लेकिन यहां के दुकानदारों ने बैठक कर खुद अतिक्रमण हटाने का फैसला किया है। इसके तहत केवल नाली तक ही दुकानदार अपना सामान रखेंगे, जो लगभग दो फीट तक होगा। उसके आगे कोई सामान दुकानदार नहीं रखेगा। पालिका बाजार के दुकानदारों ने इसके लिए व्यापार मंडल से मदद की मांग की थी। इस पर पालिका बाजार (पुराना बस स्टैंड) के सभी व्यापारियों को बाजार के प्रधान रामानंद दलाल के नेतृत्व में एकत्रित कर यह सहमति बनाई।



वर्जन
त्यौहार को देखते हुए शहर के तीन मुख्य जगह पर बेरीकेडिंग करवा दी गई है ताकि चार पहिया वाहन अंदर नहीं जाए और जाम नहीं लग सके। डीजे संचालकों की बैठक लेकर उनको 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने और निर्धारित डेसीबज पर डीजे बजाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जयभगवान, शहर थाना प्रभारी, झज्जर

वर्जन
त्यौहार पर बाजार में जाम नहीं लगे। इसके लिए पुलिस से व्यवस्था की मांग की गई थी। इस पर पुलिस ने अच्छा काम किया है। डीजे देर तक बजने से दुकानदार ही नहीं बल्कि आम जनता भी परेशान थी। इस पर भी डीजे संचालकों का सहयोग मिलेगा। साथ ही पालिका बाजार के दुकानदारों ने स्वयं आगे आकर अतिक्रमण हटाया है। उनसे दूसरे बाजार के दुकानदारों को भी प्ररेणा लेकर अतिक्रमण खुद हटाना चाहिए।
राकेश अरोड़ा, प्रधान, हरियाणा व्यापार मंडल, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed