फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Balor land issue reaches CM's court

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएम के दरबार पहुंचा बालोर की भूमि का मामला

Sun, 24 May 2026 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 24 May 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
Balor land issue reaches CM's court
फोटो-89:मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करते गांव बालोर के सरपंच राजेश यादव व अन्य। स्रोत पार्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। बालोर गांव के सरपंच राजेश यादव ने भाजपा नेता जसबीर सैनी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर गांव की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को उठाया। इस दौरान लंबित मामलों के जल्द समाधान की मांग की।

सरपंच ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बालोर गांव की 56 एकड़ जमीन का मामला अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद मार्केट कमेटी की तरफ से जमीन का म्यूटेशन अपने नाम करवाया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा सरपंच ने गांव के सामुदायिक केंद्र की ऊपरी मंजिल के निर्माण, जर्जर गलियों के पुनर्निर्माण, स्टेडियम में रनिंग ट्रैक व बास्केटबॉल जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने, पंचायत की आय बढ़ाने के लिए दुकानों के निर्माण तथा सरकारी स्कूल में प्रस्तावित छह कमरों का निर्माण शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि गांव की जनहित से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed