फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh's Rashi Gulia played a century innings

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ की राशि गुलिया ने खेली शतकीय पारी

Wed, 30 Apr 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 30 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh's Rashi Gulia played a century innings
29jjrp03- झज्जर। रा​शि गुलिया - फोटो : Samvad
झज्जर। ड्रीम चेजर्स क्रिकेट अकादमी द्वारका और चैंपियंस जूनियर आरजी बहादुरगढ़ की टीमों के बीच खेले गए प्रथम राधे किशन अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में ड्रीम चेजर्स क्रिकेट अकादमी द्वारका की टीम ने 119 रनों से जीत दर्ज की है। इस मैच में बहादुरगढ़ की राशि गुलिया ने शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ की चैंपियन क्रिकेट अकादमी में प्रथम राधे किशन अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस दौरान ड्रीम चेजर्स क्रिकेट अकादमी द्वारका और चैंपियंस जूनियर आरजी बहादुरगढ़ के बीच मैच खेला गया। ड्रीम चेजर्स क्रिकेट अकादमी द्वारका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रीम चेजर्स क्रिकेट अकादमी द्वारका की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में पांच विकेट खोकर 295 रन बनाए।
विज्ञापन

इस दौरान ड्रीम चेजर्स क्रिकेट अकादमी द्वारका की तरफ से बल्लेबाजी में कप्तान निवेदित रावत ने 99 गेंदों में 133 रनों की शतकीय पारी खेली, इसमें उन्होंने 22 चौके भी लगाए। चैंपियंस क्रिकेट आरजी बहादुरगढ़ की तरफ से गेंदबाजी में रौनक सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियंस क्रिकेट आरजी बहादुरगढ़ की टीम 40 ओवरों में आठ विकेट पर 176 रन ही बना सकी। इस दौरान चैंपियंस क्रिकेट आरजी बहादुरगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी में बहादुरगढ़ की राशि गुलिया ने 124 गेंदों में 100 रनों की शतकीय पारी खेली, इसमें उन्होंने 16 चौके और एक छक्का भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ड्रीम चेजर्स क्रिकेट अकादमी द्वारका की तरफ से गेंदबाजी में निष्कर्ष, अतुल्य नेगी और ऋषि भारद्वाज ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस दौरान ड्रीम चेजर्स क्रिकेट अकादमी द्वारका की टीम ने चैंपियंस जूनियर आरजी बहादुरगढ़ की टीम को 119 रन से हरा दिया। मैच में ड्रीम चेजर्स क्रिकेट अकादमी द्वारका के टीम की कप्तान निवेदित रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed