{"_id":"672fdbee971e7ff6620100a4","slug":"bahadurgarh-is-seventh-in-the-list-of-polluted-cities-in-the-morning-and-fourth-in-the-evening-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110966-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषित शहरों की सूची में बहादुरगढ़ सुबह सातवें और शाम को चौथे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषित शहरों की सूची में बहादुरगढ़ सुबह सातवें और शाम को चौथे नंबर पर
Sun, 10 Nov 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 10 Nov 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 63 : कसार रोड पर घास-फूंस और पेड़ों में लगी आग। संवाद
बहादुरगढ़। क्षेत्र की वायु गुणवत्ता स्थिति कई दिनों से चिंताजनक ही नहीं बल्कि प्रदूषण के मामले में कभी पहले तो कभी चौथे नंबर पर देश भर में आ रहा है। सीएक्यूएम की ओर से लागू किए गए ग्रैप-2 के नियम भी यहां हवा में उड़ रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर हो रहे निर्माण के दौरान सामग्री खुले में पड़ी है तो कहीं सड़क किनारे खड़े घास-फूस और पेड़ों में आग लग रही है। आग लगने की सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देरी से वहां पहुंचती है। ऐसे में आसमान में काले धुएं का गुबार छा जाता है।
प्रदूषण की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की ओर से ग्रैप-2 के प्रतिबंध लागू किए गए हैं, लेकिन इनका पालन अभी भी सख्ती से नहीं हो रहा है। सीएक्यूएम के द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार ग्रैप-2 के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण उपाय अनिवार्य किए गए हैं। इनमें सड़कों पर प्रतिदिन साफ-सफाई करना, जल छिड़काव, प्रमुख मार्गों पर धूल नियंत्रण यंत्रों का प्रयोग तथा निर्माण स्थलों पर कड़ी निगरानी रखना शामिल हैं। तीन दिन पहले हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एनएचएआई को और बीडीपीओ को नोटिस दिए गए थे, लेकिन इन विभागों पर नोटिस का कोई असर नहीं हुआ और नेशनल हाइवे पर कहीं भी कोई पानी का छिड़काव नहीं किया गया। ऐसे में बोर्ड के यह नोटिस हवा हो गए। शहर के सेक्टर-6 और एचएसआईआईडीसी में हो रहे निर्माण स्थलों के बाहर खुले में निर्माण सामग्री पड़ी है। हवा चलती है और धूल उड़ती रहती है। आमजन की लापरवाही और बोर्ड अधिकारियों के नरम रवैये के चलते प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ शहर प्रदूषण के मामले में नंबर एक पर रहा। शनिवार को भी यह रेड जोन में रहा। सुबह के समय जहां बहादुरगढ़ सातवें नंबर पर रहा तो शाम होते-होते यह चौथे नंबर पर पहुंच गया। हालांकि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को बहादुरगढ़ का एक्यूआई 302 दर्ज किया गया।
बहादुरगढ़ में प्रदूषण रोकने के लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। फैक्ट्रियों में लगी भट्ठियों को तोड़ा जा रहा है और निर्माण स्थलों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों को नोटिस दिए जा रहे हैं। दो दिन पहले ऐसे 79 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। यदि फिर भी यह लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एनएचएआई और बीडीपीओ को अपने-अपने क्षेत्र में प्रदूषण रोकने को लेकर नोटिस और जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
- अमित दहिया, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड