फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attack on electricity workers who went to fix the fault

Jhajjar-Bahadurgarh News: फाल्ट ठीक करने गए बिजली कर्मचारियों पर हमला

Tue, 03 Sep 2024 06:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Attack on electricity workers who went to fix the fault
बादली। गांव इस्माइलपुर में देर रात बिजली सप्लाई को सुचारू करने के लिए गए बिजली कर्मचारियों को कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में निगम कर्मचारी मोहित बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं मोहित के साथ देवेंद्र नामक कर्मचारी ने मौके से भागकर अपना बचाव किया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मोहित को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बिजली कर्मचारी देवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका साथी मोहित गांव इस्माइलपुर में बिजली को दुरुस्त करने के लिए गए थे। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी मोटरसाइकिल को कार से टक्कर मार दी। बाद में उन्होंने लाठी से हमला कर दिया जिसमें मोहित बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मोहित की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की है। घटना के बाद निगम कर्मचारियों में रोष बना है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। निगम के जेई श्याम और एएलएम नरेश ने आरोपियोंं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ईस्माईलपुर गांव की बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। बिजली कर्मचारियों ने भी बताया कि उनके साथ आए दिन ऐसी घटनाएं होती हंै और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन का सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


पेलपा गांव कर्मचारियों के पक्ष में आया
गांव पेलपा के सरपंच संदीप कुमार ने बताया कि ऐसी घटनाएं पर अंकुश लगाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। निगम कर्मचारी दिन रात काम कर रहे है लेकिन सुरक्षा के अभाव में झगड़ा होता है जो कि गलत है। मारपीट में घायल मोहित भी पेलपा गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed