फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   As the heat increases, demand for linen and cotton clothes increases.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्मी बढ़ते ही लिनन और कॉटन के कपड़ों की बढ़ी मांग

Sun, 10 May 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 10 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
As the heat increases, demand for linen and cotton clothes increases.
-फोटो 64 : रेलवे रोड पर दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
बहादुरगढ़। गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही बाजार में लिनन और कॉटन के कपड़ों की मांग बढ़ गई है। खासकर महिलाएं अब भारी और सिंथेटिक कपड़ों के बजाय हल्के, आरामदायक और पसीना सोखने वाले फैब्रिक को प्राथमिकता दे रही हैं। शहर के मुख्य बाजार, रेलवे रोड, दिल्ली-रोहतक रोड और मेन बाजार में इन दिनों कॉटन और लिनन परिधानों की खरीदारी बढ़ी है।
विज्ञापन


रेलवे रोड के दुकानदार रवि कुमार, राहुल, पप्पू, सतेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार ग्राहकों का रुझान फैशन के साथ आराम की ओर ज्यादा देखने को मिल रहा है। महिलाएं कॉटन की मिड्डी, कुर्ती, को-ऑर्ड सेट और हल्के कोट पसंद कर रही हैं। वहीं युवतियों में लिनन फैब्रिक की ड्रेस और ऑफिस वियर की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि तेज धूप और उमस के कारण लोग ऐसे कपड़े खरीद रहे हैं जो शरीर को ठंडक दें और पूरे दिन आरामदायक महसूस हों। बाजार में कॉटन और लिनन के कपड़ों की कीमत भी आम बजट के अनुसार रखी गई है। साधारण कॉटन कुर्ती 350 रुपये से शुरू हो रही है जबकि डिजाइनर मिड्डी और लिनन ड्रेस 650 रुपये तक उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए हल्के कॉटन कोट और जैकेट भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित रेडीमेड गारमेंट दुकानदार विशाल कुमार ने बताया कि कुछ दिनों में कॉटन कपड़ों की बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। ग्राहक खासतौर पर ऐसे कपड़े मांग रहे हैं जो स्टाइलिश होने के साथ गर्मी में राहत भी दें। वहीं महिलाओं राखी, इशिका, सपना, रीना का कहना है कि सिंथेटिक कपड़ों में गर्मी ज्यादा लगती है और त्वचा संबंधी परेशानी भी बढ़ती है। ऐसे में कॉटन और लिनन बेहतर विकल्प साबित हो रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ इन कपड़ों की मांग और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed