फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   artisans protested

सब्जी मंडी के आढ़तियों ने रोड पर फेंके फल व सब्जियां, किया प्रदर्शन

Mon, 08 Jun 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
artisans protested
ड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते सब्जीमंडी के आढ़ती। - फोटो : Jhjhar
शहर की सब्जी मंडी में सोमवार की सुबह आढ़तियों ने ऑड-इवन के विरोध में फल व सब्जियां सड़क पर फेंक कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आढ़तियों कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सब्जी मंडी को बंद कर दिया गया था। लेकिन उसके बाद पास धारक आढ़तियों व दुकानदारों को सब्जी मंडी में प्रवेश के लिए अनुमति दी गई थी। फिलहाल जिले की सब्जी मंडी में मात्र ढाई सौ लोगों को पास जारी किए गए हैं। जिसकी वजह से सब्जी मंडी से माल नहीं उठ पा रहा है और अब ऑड-इवन से सब्जी मंडी की दुकानें खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। एक दिन एक दुकान खुलती है तो दूसरे दिन दूसरी जिसकी वजह से उनका माल खराब हो रहा है। पहले ही जहां उनको लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है और अब ऑड-इवन के हिसाब से दुकानें खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं मार्केट कमेटी भी तानाशाही रवैया अपना रही है। जिससे आढ़ती पूरी तरह से परेशान हैं। गाड़ियों को 10:00 बजे के बाद सब्जी मंडी के अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। गर्मी के मौसम में दिनभर गाड़ियां बाहर खड़ी रहने से उनकी सब्जी व फल खराब हो रहे हैं। इसके विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो शहर पुलिस के जवानों सहित अतिरिक्त पुलिस बल भी सब्जी मंडी पर तैनात कर दिया गया। आढ़तियों ने काफी समय तक हंगामा करने के बाद एसडीएम मौके पर पहुंची और एसडीएम ने सभी आढ़तियों को मंडी के अंदर जाकर बात करने के लिए कहा। उसके बाद रोड को खोल दिया गया, काफी समय तक विचार-विमर्श के बाद एसडीएम शिखा ने कहा कि एसोसिएशन से सब बातें लिखित में दे। उपायुक्त से इस संबंध में बातचीत करने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाने के लिए कहा। सड़क से जब आढ़ती उठे तो वहां मौजूद महिलाओं व बच्चों ने पुल व सब्जियां उठाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

- डीसी से मिले आढ़ती
दोपहर को सब्जी मंडी के आढ़ती उपायुक्त जितेंद्र कुमार से भी मिले। उसके बाद मंडी में दुकानों के लिए शेड से खाली बची मंडी की फड पर पेंट से निशान लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य पूरा होने के बाद डीसी या एसडीएम सब्जी मंडी का दौरा करेंगे। उसके बाद मंडी को सोशल डिस्टेंस के साथ खोलने का कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

आमजन के लिए मंडी खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। ऑड-इवन के हिसाब से मंडी खोली जाएगी या आमजन के लिए भी मंडी में प्रवेश के लिए कोई व्यवस्था की जाएगी। यह निर्णय अधिकारियों के दौरे के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, प्रधान, सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed