फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Arrival of 358320 quintals of millet in the mandis, offtake of 305250

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंडियों में 358320 क्विंटल बाजरे की आवक, 305250 का उठान

Mon, 28 Oct 2024 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 28 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Arrival of 358320 quintals of millet in the mandis, offtake of 305250
झज्जर। जिले में धान और बाजरे की आवक जारी है। अब तक जिले की मंडियों में 358320 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। 336360 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। मंडियों में अभी तक 1050 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई।
विज्ञापन

जिलें की मंडियों में किसान धान और बाजरे की फसल को लेकर पहुंच रहे हैं। रविवार को बाजरे की खरीद नहीं की गई। केवल उठान किया गया। जिले की मंडियों में रविवार को लगभग 2070 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। जिले की अनाज मंडियों में अभी तक 358320 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है, वही 336360 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। शनिवार तक 305250 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया। जिलें की मंडियों में रविवार को पीआर धान की आवक नहीं हुई। लेकिन अभीतक 520 क्विटल पीआर धान की खरीद की गई। झज्जर अनाज मंडी में अभी तक लगभग एक हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई। रविवार को बाजरे की खरीद नहीं की गई। अभी तक झज्जर अनाज मंडी में 139990 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है और 132290 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। वहीं 126000 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया। झज्जर अनाज मंडी में रविवार को लगभग दो हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई और लगभग 1700 क्विटल धान की खरीद की जा गई। वहीं अभी तक लगभग 17500 क्विंटल धान की आवक हुई है। वहीं 14900 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है।
विज्ञापन



झज्जर अनाज मंडी में धान के भाव
झज्जर मंडी में रविवार को 1509, 1694 धान मशीन से निकाला गया धान 2900 रुपय, हाथ से निकाला गया धान 3250 रुपय, 1718 धान 3721 रुपय, 1121 धान 4271 रुपय प्रति क्विटल के भाव से खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
झज्जर अनाज मंडी में अभी तक लगभग एक हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई। रविवार को बाजरे की खरीद नहीं की गई। अभी तक झज्जर अनाज मंडी में 139990 क्विंटल बाजरे की आवक हुई और 132290 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। वहीं 126000 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया।

दीपक, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed