फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   army recruitment, army recruitment in haryana, army recruitment in Jhajjar, Jhajjar, Haryana

सेना भर्ती : आज पहले दिन सांपला और महम के युवा लगाएंगे दौड़

Sun, 15 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sun, 15 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
army  recruitment, army  recruitment in haryana, army  recruitment in Jhajjar, Jhajjar, Haryana
सेना भर्ती - फोटो : bureau

बेरी के गांव दुजाना के राजकीय महाविद्यालय में होने वाली सेना भर्ती के लिए प्रशासनिक अधिकारियों व सैन्य अधिकारियों ने मिलकर भर्ती में पूर्ण रूप से पारदर्शिता लाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। भर्ती के लिए आए युवाओं को नशीला पदार्थ सेवन करके प्रक्रिया में शामिल होने पर सख्ती से निपटने के लिए एफआईआर का भी प्रावधान किया गया है। भर्ती प्रक्रिया का हर पहलू सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। ये  जानकारी कर्नल भाटी ने दीं।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि पहली बार शहर की बजाए ग्रामीण परिवेश में होने वाली चार जिलों की सेना भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय रोहतक ने पूरी तैयारी कर ली हैं। रविवार को भर्ती के पहले दिन सांपला व महम के युवा भाग लेंगे। भर्ती प्रकिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से पुख्ता प्रबंध कर दिए हैं। पूरी व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस के साथ साथ सेना के लगभग सैकड़ों जवान तैनात किए गए हैं। भर्ती के लिए युवाओं की एंट्री रात दो बजे कर ली जाएंगी और गर्मी के कारण सुबह पांच बजे दौड़ शुरू करा दी जाएगी। तहसीलों के उम्मीदवारों को सुबह 2 बजे अपने एडमिट कार्ड फोटो सहित बार कोड के साथ भर्ती केंद्र दुजाना राजकीय महाविद्यालय में रिपोर्ट देनी होगी और शारीरिक दक्षता परीक्षा सुबह 5 बजे शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


ट्रैफिक रूट किया डायवर्ट
भर्ती में आने वाले अभ्यार्थियों तथा आमजन को कोई असुविधा न हो इसके लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि गांव दुजाना में रविवार से शुरू होने वाली सेना भर्ती के लिए पुलिस की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए है। बेरी-दुुजाना रोड पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए बाकायदा से बेरिकेडिंग करके नाके लगाए गए हैं। सेना भर्ती आने वाले अभ्यार्थियों व आमजन के लिए सड़क के साथ खाली लगभग 5 एकड़ जमीन में पार्किंग व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि दुजाना मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही की रात 12 बजे से रोक लगा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दस्तावेज लाने हैं जरूरी
सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल केएस भाटी ने बताया कि जो भी युवा भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने साथ 10वीं 12वीं कक्षा की मार्क शीट, रिहायशी व जाति प्रमाण पत्र साथ लेकर आना जरूरी है। अगर कोई इनमें से कोई दस्तावेज नहीं लाया गया तो वह भर्ती प्रक्रिया के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। अगर जैैसे कोई परिवार में कोई एक्स सर्विस मैन है, एनसीसी में है, स्पोर्ट्स से है तो उनके अभ्यार्थियों को प्रमाण पत्र लाना जरूरी है। 

भर्ती स्थल पर लगाए गए सीसीटीवी
भर्ती निदेशक कर्नल केएस भाटी ने बताया कि रविवार से शुरू होने वाली सेना की भर्ती को लेकर तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। भर्ती स्थल ग्राउंड में तीन कैमरे लगाए गए हैं और एक कैमरा बीम की जगह पर, एक मेडिकल बरामदे में एक कैमरा पीएमटी में लगाया जाएगा। अगर भर्ती में किसी प्रकार का कोई युवा इंजेक्शन या दवाइयों का दौड़ के वक्त प्रयोग करता हुआ पाया गया तो उसे भर्ती स्थल से बाहर कर दिया जाएगा। किसी एजेंट के चक्कर में न पड़े। नशा करके कोई दौड़ में शामिल हुआ, तब ऐसे युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। 

ट्रैक को चौड़ा करवाया गया
कर्नल के एस भाटी का कहना है कि भर्ती के समय दौड़ लगाने के लिए युवाओं की सुविधा के लिए महाविद्यालय के ट्रैक की चौड़ाई को और ज्यादा करवाया गया, जिससे एक साथ दौड़ने वाले युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और भाटी ने बताया कि अगर कोई भी युवा दौड़ के समय 50 से 100 मीटर तक भीड़ की वजह से गिर जाता है तो उसको सेना द्वारा दुबारा मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव दुजाना के महाविद्यालय में जैसे ही भर्ती की तैयारियां शुरू की हैं तब से ग्रामीणों व गांव के सरपंच जसबीर अहलावत का पूरा सहयोग मिल रहा है। 


दुजाना भर्ती रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं और बाहर से आए कर्नलों की देखरेख में भर्ती की जाएगी। शिमला से योगेश जोशी, हिसार से राजीव रंजन, अंबाला विक्रम आदि कर्नल व ब्रिगेडियर, मेजर भर्ती कराएंगे। भर्ती स्थल पर ग्राउंड व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं, ताकि भर्ती में आए युवाओं के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया पूरी की जा सके।
कर्नल केएस भाटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed