{"_id":"a5b607bb1fdbbf62630262da68cecb76","slug":"army-man-give-application-against-si-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त फौजी ने एएसआई के खिलाफ सीएम विंडो पर दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त फौजी ने एएसआई के खिलाफ सीएम विंडो पर दी शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार फरवरी को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार हुए एएसआई बलवान सिंह के खिलाफ एक और शिकायत सीएम विंडो में पहुंची है। गुड़गांव रोड निवासी सेवानिवृत्त फौजी मुकेश ने आरोप लगाया है कि दस हजार की रिश्वत न मिलने पर एएसआई ने उसे झूठे केस में फंसा दिया। जिसे वह आज तक भुगत रहा है।
मूलरूप से गांव भैंसवाल कलां, सोनीपत निवासी मुकेश कुमार फिलहाल गुड़गांव रोड स्थित छोटूराम कॉलोनी में रहता है। मंगलवार को उसने सीएम विंडो पर दी शिकायत में एएसआई बलवान सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। शिकायत में उसने कहा कि पिछले साल 29 मई को उनके पड़ोस में रहने वाले चरणजीत सिंह की पत्नी के साथ उसकी पत्नी की कहासुनी हो गई थी। मौके पर ही दोनों को समझा दिया गया था। इसके बाद 4 जून की शाम 8 बजे पुलिस एएसआई बलवान सिंह उनके घर आया।
बताया कि उनके खिलाफ चरणजीत सिंह ने शिकायत दी है। आरोप है कि इस शिकायत को खारिज करने की एवज में उससे एएसआई ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। साथ ही धमकाया कि 10 हजार न दिए तो झूठे केस में फसांउगा और उसने ऐसा ही किया। मैंने उसे रिश्वत देने से इंकार कर दिया तो वह धमकाता हुआ लौट गया। करीब घंटा भर बाद ही उसे पुलिस ने घर से यह कह कर उठा लिया कि तुझे एसपी साहब ने उठाने का आदेश दिया है।