फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   army issued admit cards for agnipath scheme

अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी : कर्नल दीपक

Thu, 27 Oct 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
army issued admit cards for agnipath scheme
झज्जर। पांच अगस्त से तीन सितंबर 2022 तक जिन युवाओं ने सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उक्त सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन में दी गई ई-मेल आईडी पर भी जानकारी भेज दी गई है।
विज्ञापन

कर्नल दीपक ने बताया कि अभ्यर्थी अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डाडन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित तिथि आदि के बारे में जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी ए 4 साइज पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ओपन स्कूल प्रमाण पत्र के साथ टीसी/एसएलसी प्रमाण पत्र जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से हस्ताक्षर युक्त होना चाहिए। जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र एफिडेविट प्रारूप साइट पर उपलब्ध, अविवाहित प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, पेन कार्ड आधार कार्ड एवं बैंक पास बुक, 20 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित उपरोक्त दस्तावेजों की दो अतिरिक्त कॉपी अभ्यर्थी की ओर से साथ लेकर आना अनिवार्य है। कर्नल दीपक ने बताया कि आर्मी में भर्ती केवल और केवल योग्यता के आधार पर होती है। अभ्यर्थी मेहनत करें और अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। दलालों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed