फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   AQI reaches red zone, complaint of eye irritation

Jhajjar-Bahadurgarh News: येलो से रेड कलर में पहुंचा बहादुरगढ़ एक्यूआई

Sat, 31 Dec 2022 09:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
AQI reaches red zone, complaint of eye irritation
बहादुरगढ़। एक दिन बाद बहादुरगढ़ में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया है। वीरवार को बहादुरगढ़ का एक्यूआई 194 था जो शुक्रवार को बढ़कर 316 पर घातक जोन में पहुंच गया। इससे लोगों को सांस लेने में एक बार फिर परेशानी हुई। मौसम भी दिन भर बदलता रहा। कभी धूप निकली तो कभी आसमान में हल्के बादल छाये रहे। मौसम विभाग के अधिकारियों ने नव वर्ष पर ठंड के बढ़ने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में शुक्रवार को एक्यूआई की औसत जहां 316 रही। वहीं न्यूतम 102 और अधिकतम 372 दर्ज किया गया। दिल्ली का एक्यूआई 400 के आंकड़े को छू गया। फरीदाबाद का एक्यूआई 345, गुरुग्राम का 356 दर्ज किया गया। पानीपत का एक्यूआई भी पीले रंग से ओरेंज कलर में पहुंचा। यहां का एक्यूआई 236 पर पहुंचा। रोहतक का एक्यूआई भी लाल रंग में प्रवेश कर गया। यहां का एक्यूआई 315 दर्ज किया गया। सोनीपत भी कई दिनों से पीले रंग में नजर आ रहा था। शुक्रवार को यहां का एक्यूआई भी लाल रंग में प्रवेश करके 309 पर पहुंचा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम ने भी करवट ली। पिछले दो दिनों तक धूप काफी तेज निकली थी। शुक्रवार की सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे। हालांकि 12 बजे के आसपास सूर्य देव ने दर्शन दिए, लेकिन धूप ज्यादा असरदार नहीं रही। ऐसे में लोग अलाव सेंककर सर्दी दूर करते नजर आए। शुक्रवार को बहादुरगढ़ का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पुहंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed