फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Application for admission in postgraduate classes from 7

स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन 7 अक्तूबर से

Wed, 06 Oct 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Application for admission in postgraduate classes from 7
कागजात की जांच करती कमेटी। - फोटो : Jhjhar
विभिन्न कॉलेजों की एमए, एमकॉम, एमएससी आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग का ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल 7 अक्तूबर से खोला जाएगा। विद्यार्थी 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सभी दाखिले केवल ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय नेहरू महाविद्यालय में एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, एमए मनोविज्ञान, एमकॉम, एमएससी गणित, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान व पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा की विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं की कुल 340 सीटें हैं। इनमें एमए हिंदी की 30, एमए अंग्रेजी की 30, एमए मनोविज्ञान की 40, एमकॉम की 120, एमएससी गणित की 40, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 40 व पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा की 40 सीटें हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद 11 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक शैक्षणिक दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच होगी। 22 अक्तूबर को विभाग की तरफ से वरीयता सूची जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों का नाम सूची में आएगा, वे 22 से 26 अक्तूबर तक फीस जमा करा सकेंगे। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 29 अक्तूबर से से नए आवेदनों के लिए पोर्टल दोबारा खुलेगा और ओपन कांउसिलिंग के माध्यम से दाखिले होंगे।
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ओपन कांउसिलिंग जारी है। मंगलवार को नेहरू कॉलेज में 62 विद्यार्थियों ने रिपोर्ट किया। इनमें बीए में 46, बीकॉम में 01, बीएससी नॉन मेडिकल में 05, बीएससी मेडिकल में 01, बीबीए में 04 तथा बीसीए में 05 विद्यार्थी सम्मिलित हैं। पहली व दूसरी वरीयता सूची और वेटिंग लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया था, उनमें से अब तक बीए में 317, बीकॉम में 59, बीएससी नॉन मेडिकल में 90, बीएससी मेडिकल में 26, बीबीए में 33 व बीसीए में 50 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। नेहरू कॉलेज में बीए में 480, बीकॉम में 160, बीएससी नॉन मेडिकल में 300, बीएससी मेडिकल में 80, बीबीए में 80 व बीसीए में 80 सीटें हैं। इस तरह विभिन्न स्नातक कक्षाओं की 1180 सीटों में से कुल 575 सीटें भर गई हैं जबकि 605 सीटें खाली हैं। अलग अलग पाठ्यक्रमों की बात करें तो बीए में 163, बीकॉम में 101, बीएससी नॉन मेडिकल में 210, बीएससी मेडिकल में 54, बीबीए में 47 व बीसीए में 30 सीटें खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं के दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों के दाखिले भी चल रहे हैं। विद्यार्थी कॉलेज से निर्धारित फार्म लेकर और उसे भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।

स्नातक कक्षाओं के साथ-साथ अब स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए भी ऑनलाइन आवेदन के लिए 7 अक्तूबर से पोर्टल खुल जाएगा। स्नातक कक्षाओं की ओपन काउंसिलिंग चल रही है। -डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू कॉलेज, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed