फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Another corona found in Bahadurgarh infected

बहादुरगढ़ में मिला एक और कोरोना संक्रमित, जिले में कुल 74 केस

Fri, 08 May 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Another corona found in Bahadurgarh infected
बहादुरगढ़ में नागरिक अस्पताल के बाहर शुकांवार को कोरोना टेस्ट कराने वालों के बजाय स्क्रीनिंग क? - फोटो : Bahadurgarh
सब्जी मंडी के दुकानदार का एक और परिजन कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह सब्जी मंडी के दुकानदार, मजदूर और परिजनों को मिलाकर संक्रमित 60 हो गए हैं। इस तरह इलाके में अब 63 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मरीज को रोहतक पीजीआई में आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

अब पिछले तीन दिन से बहादुरगढ़ में कोरोना संक्रमण के कम केस सामने आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग ही नहीं, नगर निवासी भी राहत महसूस कर रहे हैं। विवेकानंद नगर निवासी दिल्ली के एक अस्पताल के फार्मासिस्ट के स्वस्थ होकर पीजीआई से लौटने की खबर से भी लोगों को हिम्मत मिली है। ऊपर से 6 मई को नागरिक अस्पताल द्वारा जांच के लिए पीजीआई भेजे गए सभी सैंपलों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। हालांकि 7 मई को जो 32 सैंपल भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी से जुड़े जिन लोगों की जांच करना स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी समझा गया उन अधिकतर लोगों की जांच संपन्न हो चुकी है। झज्जर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पूनिया का कहना है कि सब्जी मंडी से जुड़े कुल 60 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिर भी जिस तरह से स्थिति लगातार खराब होती गई थी, अब काबू आ चुकी है। सुलोधा वाला परिवार, झज्जर का एक आढ़ती और बहादुरगढ़ निवासी फार्मासिस्ट मिलाकर छह लोगों के ठीक होने के बाद झज्जर जिले के अब 68 एक्टिव पेशेंट रह गए हैं। सभी का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है और अधिकतर लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed